फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Subsidy: राजस्थान सरकार ने ई-वाहनों के लिए 200 करोड़ रुपये की सब्सिडी का किया एलान, जानें डिटेल्स

Sat, 15 Feb 2025 09:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजस्थान सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2022 के तहत 200 करोड़ रुपये का ई-वाहन प्रमोशन फंड शुरू किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Porsche Taycan Facelift 2025 - फोटो : Amar Sharma
राजस्थान सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2022 के तहत 200 करोड़ रुपये का ई-वाहन प्रमोशन फंड शुरू किया है। इसका मकसद राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देना है।

क्या हैं इस योजना के फायदे और पात्रता?
यह योजना FAME-2 (फेम-2) (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफेक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) दिशानिर्देशों के अनुसार बनाई गई है। इसमें राज्य जीएसटी की वापसी और एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
Electric Vehicle - फोटो : Freepik
कौन से वाहन पात्र हैं?
यह सब्सिडी 1 सितंबर 2022 या उसके बाद खरीदे गए और राजस्थान में रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक वाहनों पर लागू होगी। हालांकि, सब्सिडी राज्य में खरीदे गए वाहनों पर ही मिलेगी।

कैसे पाएं यह सब्सिडी?
संयुक्त परिवहन आयुक्त जगदीश प्रसाद बैरवा के अनुसार, फेम-2 के तहत पंजीकृत वाहन निर्माता पहले राज्य परिवहन विभाग की पोर्टल पर रजिस्टर करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
2024 Chevrolet Equinox EV - फोटो : General Motors
निर्माताओं के लिए प्रक्रिया
  1. राज्य परिवहन विभाग की पोर्टल पर पंजीकरण करें। 
  2. अपने EV मॉडल की बैटरी का प्रकार और क्षमता की जानकारी FAME-2 दिशानिर्देशों के अनुसार जमा करें।
  3. परिवहन विभाग जांच करेगा, फिर ग्राहकों को सब्सिडी के लिए आवेदन करने की अनुमति मिलेगी।

4 of 5
Electric Car - फोटो : Freepik
ग्राहकों के लिए आवेदन प्रक्रिया
  1. वाहन पोर्टल (Vahan Portal) पर जाएं और अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर दर्ज करें।
  2. अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफाई करें।
  3. बैंक विवरण और सहायक दस्तावेज (जैसे पासबुक का पहला पेज या कैंसिल चेक) अपलोड करें।
  4. सब्सिडी के लिए आवेदन सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
सीधे बैंक खाते में मिलेगी सब्सिडी
जांच के बाद, सब्सिडी की राशि सीधे वाहन मालिक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

सीमित समय और सीमित संख्या – जल्दी करें आवेदन
यह योजना प्रत्येक श्रेणी के कुछ सीमित वाहनों के लिए उपलब्ध होगी। वाहन निर्माता, डीलर और खरीदारों को जल्दी आवेदन करने की सलाह दी जाती है ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें