फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: टेस्ला पर हमलों को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, शोरूम पर हमले को बताया घरेलू आतंकवाद

Wed, 12 Mar 2025 02:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो लोग टेस्ला के शोरूम और चार्जिंग स्टेशनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं, उन्हें घरेलू आतंकवादी माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो लोग टेस्ला के शोरूम और चार्जिंग स्टेशनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं, उन्हें घरेलू आतंकवादी माना जाना चाहिए। हाल ही में, टेस्ला कंपनी पर विरोध प्रदर्शन और हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। खासकर तब से जब इसके सीईओ एलन मस्क को ट्रंप प्रशासन की सरकारी खर्चों में कटौती की नीति के प्रमुख चेहरे के रूप में देखा जाने लगा है।

ट्रंप ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
व्हाइट हाउस के बाहर एक लाल टेस्ला मॉडल S कार के बगल में खड़े ट्रंप से जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या टेस्ला डीलरशिप पर हमले करने वालों को घरेलू आतंकवादी करार दिया जाएगा, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "हां, मैं ऐसा करूंगा। मैं इसे रोकूंगा।" उन्होंने आगे कहा कि ये हमलावर "एक महान अमेरिकी कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।" 

यह भी पढ़ें - 2025 KTM 390 Duke: 2025 केटीएम 390 ड्यूक मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, मिला क्रूज कंट्रोल का फीचर, जानें कीमत
 
विज्ञापन

2 of 6
Tesla Model S - फोटो : Tesla
टेस्ला शोरूम पर बढ़ते विरोध प्रदर्शन और हमले
हाल के हफ्तों में, अमेरिका और यूरोप में टेस्ला शोरूम पर कई विरोध प्रदर्शन हुए हैं। हालांकि, अधिकतर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं, लेकिन कुछ घटनाएं हिंसक भी हुई हैं। फ्रांस में एक टेस्ला शोरूम में दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। जबकि वॉशिंगटन के लिनवुड शहर में छह टेस्ला कारों पर स्प्रे पेंट से तोड़फोड़ की गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Honda CB350RS: 2025 होंडा CB350RS नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

3 of 6
2025 Tesla Model Y - फोटो : X/@Tesla
टेस्ला को आर्थिक झटका, शेयरों में भारी गिरावट
इन हमलों और विरोध प्रदर्शनों के बीच, टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। इस हफ्ते कंपनी को पिछले चार सालों में सबसे बड़ा नुकसान हुआ। क्योंकि कई विश्लेषकों ने पहली तिमाही और पूरे साल की डिलीवरी अनुमानों को कम कर दिया। खासकर, चीन और यूरोप में टेस्ला की बिक्री और शिपमेंट में गिरावट देखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid: भारत की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल 2025 यामाहा FZ-S Fi हाइब्रिड लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

4 of 6
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
ट्रंप ने कहा- हमलावरों की पहचान हो चुकी है
ट्रंप ने कहा कि हमलों में शामिल कुछ लोगों की पहचान पहले ही हो चुकी है। उन्होंने इस बारे में निगरानी कैमरों (सीसीटीवी) का हवाला देते हुए कहा, "ये बुरे लोग हैं। ये वही लोग हैं जो हमारे स्कूलों और विश्वविद्यालयों में गड़बड़ करते हैं।" 

यह भी पढ़ें -  2025 BYD Atto 3 and Seal: नई 2025 बीवाईडी एट्टो 3 और सील भारत में लॉन्च, जानें इसमें क्या है नया
विज्ञापन

5 of 6
Tesla Car - फोटो : Tesla
प्रदर्शनकारियों का पलटवार
इस बीच, टेस्ला टेकडाउन नाम के एक विकेंद्रीकृत आंदोलन, जो टेस्ला शोरूम पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है, ने खुद को हिंसा से अलग बताया। समूह के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम एक अहिंसक, जमीनी स्तर पर चलने वाला विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका मकसद संपत्ति को नुकसान पहुंचाना नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "सार्वजनिक स्थान पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन घरेलू आतंकवाद नहीं है। वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।" 

यह भी पढ़ें - Nissan: निसान ने इवान एस्पिनोसा को सीईओ बनाया, होंडा के साथ असफल साझेदारी के बाद उठाया कदम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : एक्स/द व्हाइट हाउस
टेस्ला के समर्थन में ट्रंप ने खरीदी कार
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की खूबसूरत लाल रंग की कार खरीदी है। ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एलान किया था कि वे एक टेस्ला कार खरीदेंगे ताकि एलन मस्क का समर्थन किया जा सके। इसके बाद मंगलवार को व्हाइट हाउस के बाहर एलन मस्क की कंपनी की 4-5 गाड़ियां पार्क की गईं, जिनमें साइबर ट्रक भी शामिल था। इनमें से ट्रंप ने अपने लिए लाल रंग की कार को पसंद किया। मस्क इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और ट्रंप ने उनके प्रति समर्थन जताया है। 

यह भी पढ़ें - Donald Trump: टेस्ला की कार खरीदेंगे डोनाल्ड ट्रंप, कहा- 'कट्टर वामपंथी पागल लोग' जानबूझकर मस्क को बना रहे निशाना 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें