फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9020mAh बैटरी वाला iQOO Z11 चीन में लॉन्च: 165Hz डिस्प्ले और शानदार फीचर्स से लैस, भारत में कब है लॉन्चिंग?

Fri, 27 Mar 2026 02:32 PM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

9020mAh Battery Smartphone 2026: iQOO Z10 की शानदार सफलता के बाद, कंपनी ने Z11 के रूप में एक बड़ा अपग्रेड दिया है। हालांकि, इसकी बढ़ी हुई कीमत और प्रीमियम फीचर्स इसे पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ा महंगा बनाते हैं। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन
1 of 7
iQOO Z11 लॉन्च - फोटो : iqoo.com
स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपनी Z-सीरीज को अपडेट करते हुए नया iQOO Z11 चीन में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो हाई परफॉर्मेंस, गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। यह नया मॉडल iQOO Z10 का सक्सेसर है, जिसे भारत में काफी आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, मौजूदा मार्केट कंडीशन्स को देखते हुए Z11 की कीमत थोड़ी ज्यादा रहने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 7
iQOO Z11 लॉन्च - फोटो : iqoo.com
कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 31 हजार रुपये है। वहीं,  9020mAh की विशाल बैटरी और 165Hz का AMOLED डिस्प्ले इस फोन की सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है। इतना ही नहीं इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 प्रोसेसर और हीट कंट्रोल के लिए 7K लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। ऐसे में सवाल है कि यह भारत में कब आएगा, तो फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 7
iQOO Z11 लॉन्च - फोटो : iqoo.com
iQOO Z11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

1. डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट
iQOO Z11 में 6.83 इंच का बड़ा एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। गेमर्स के लिए इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जो विजुअल्स को बेहद स्मूद बनाता है। यह डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और HDR सपोर्ट के साथ आता है।

4 of 7
iQOO Z11 लॉन्च - फोटो : iqoo.com
2. प्रोसेसर और गेमिंग परफॉर्मेंस 
फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 SoC (4nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 से बेहतर परफॉर्मेंस देता है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7K आइस डोम VC लिक्विड कूलिंग तकनीक दी गई है।
विज्ञापन

5 of 7
iQOO Z11 लॉन्च - फोटो : iqoo.com
3. बैटरी और चार्जिंग 
बैटरी और चार्जिंग के मामले में इसका कोई जवाब ही नहीं है। 9,020mAh की बैटरी फोन का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र माना जा रहा है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई केवल 8.25mm है। इसे चार्ज करने के लिए 90W की फास्ट चार्जिंग और ओटीजी रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
iQOO Z11 लॉन्च - फोटो : iqoo.com
4. कैमरा और सॉफ्टवेयर
50MP (प्राइमरी) रियर कैमरा और 2MP का डुअल सेटअप के साथ इसका 16MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी की ताकत को शानदार बनाता है। साथ ही यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
iQOO Z11 लॉन्च - फोटो : iqoo.com
भारत में संभावित कीमत और उपलब्धता
चीन में इसकी कीमत CNY 2,299 यानी 31 हजार रुपये के करीब है। यहां इसके शुरुआती कीमत की बात की जा रही है। वहीं, टॉप मॉडल (16GB+512GB) की बात करें तो ये लगभग 46,300 रुपये तक जाती है। भारत में इसकी कीमत पिछले मॉडल (Z10) से अधिक होने की संभावना है। हालांकि देश में इसके लॉन्चिंग को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें