Porsche Taycan Facelift 2025
- फोटो : Amar Sharma
Porsche Taycan Facelift: लुक और डिजाइन
पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट मॉडल में फ्रंट प्रोफाइल को थोड़ा मॉडिफाई किया गया है, हालांकि बाकी डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है। इसमें एचडी-मैट्रिक्स हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनमें ज्यादा डिटेलिंग है। फ्रंट बम्पर को भी थोड़ा नया लुक दिया गया है, जिसमें एयर वेंट्स का नया डिजाइन शामिल है। रियर प्रोफाइल में भी बदलाव किए गए हैं, जैसे कि नया बम्पर और अपडेटेड टेललाइट डिजाइन। इसके अलावा, पोर्शे ने बेहतर एयरोडायनामिक्स के लिए नए अलॉय व्हील्स शामिल किए हैं, जिनमें लो-रोलिंग रेजिस्टेंस टायर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Car Price Hike: एक अप्रैल से महंगी हो जाएंगी ये गाड़ियां, जानें अब तक किन-किन कंपनियों ने किया एलान