लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता पोर्शे (Porsche) ने 2025 के आखिर में अपनी फ्लैगशिप ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी Cayenne Electric (केयेन इलेक्ट्रिक) की कीमतों का खुलासा करने के बाद अब इसे आधिकारिक तौर पर भारत में पहली बार पेश किया है।
वैश्विक स्तर पर पोर्शे की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में पेश की गई यह कार भारत में दो वेरिएंट्स - Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric में उपलब्ध है। इनकी कीमतें क्रमशः 1.77 करोड़ रुपये और 2.28 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, बिना ऑप्शनल एक्सेसरीज) तय की गई हैं।