लग्जरी सेडान के शौकीनों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। BMW ने अपनी नई जनरेशन 3 Series का ग्लोबल डेब्यू कर दिया है। इसके साथ इलेक्ट्रिक i3 भी पेश की गई है। आइए जानते हैं, इसके कौन-से फीचर्स इसे खास बनाते हैं, यह भारत में कब लॉन्च हो सकती है और कार लवर्स के लिए इसमें क्या-क्या खास मिल सकता है...
विज्ञापन
1 of 6
नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज न्यू क्लास
- फोटो : bmwgroup
नई जनरेशन BMW 3 Series ने ग्लोबल डेब्यू कर लिया है। लंबे समय से इंतजार की जा रही इस लग्जरी सेडान को अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक सिबलिंग i3 भी मिल गई है। नई 3 सीरीज में बीएमडब्ल्यू की न्यू क्लासे (Neue Klasse) से इंस्पायर्ड डिजाइन देखने को मिलता है। कंपनी इसे इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश कर रही है, जबकि प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी बाद में आने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक i3 की WLTP रेंज 912 किलोमीटर तक है। भारत में इसकी लॉन्चिंग की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
2 of 6
नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज न्यू क्लास
- फोटो : bmwgroup
न्यू क्लासे (Neue Klasse) डिजाइन के साथ नई BMW 3 Series
अगर आपको न्यू क्लासे का डिजाइन पसंद है, तो सीरीज भी आपको आकर्षित कर सकती है। नई BMW 3 Series का सिल्हूट पहले जैसा परिचित रखा गया है, लेकिन इसके डिजाइन पर न्यू क्लासे जैसा नजर आता है। कार में लंबा व्हीलबेस, टाइट ओवरहैंग्स, उभरे हुए शोल्डर्स और पीछे की तरफ सेट-बैक ग्लासहाउस दिया गया है।
फ्रंट में बीएमडब्ल्यू ने नया लाइटिंग ट्रीटमेंट दिया है। सिग्नेचर किडनी ग्रिल और ट्विन हेडलाइट्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे एक यूनिट का हिस्सा नजर आते हैं। एम परफॉर्मेंस वेरिएंट्स में येलो लाइटिंग डिटेलिंग भी दी गई है।
बैक साइड की बात करें तो इस तरफ हॉरिजॉन्टल टेललैम्प्स मिलते हैं। इलेक्ट्रिक i3 में 19, 20 और 21-इंच तक के व्हील्स दिए गए हैं, जबकि आईसीई यानी पेट्रोल वर्जन में 18 से 20-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। इसके अलावा एम स्पोर्ट और एम स्पोर्ट प्रो पैकेज के साथ अतिरिक्त विजुअल अपग्रेड भी मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज न्यू क्लास
- फोटो : bmwgroup
कैसा है नई सीरीज का इंटीरियर?
इंटीरियर की बात करें तो नई 3 सीरीज के केबिन को ड्राइवर-फोकस्ड रखा गया है। इसमें बीएमडब्ल्यू की नई पैनोरॉमिक आईड्राइव तकनीक दी गई है। कार में बीएमडब्ल्यू पैनोरॉमिक विजन, ऑप्शनल 3D हेड-अप डिस्प्ले और 17.9-इंच टचस्क्रीन मिलती है। इसके साथ रीडिजाइन्ड मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।
इंफोटेनमेंट और कार के कई फंक्शंस बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम एक्स पर काम करते हैं। इन्हें टच, हैप्टिक और वॉइस कमांड के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। कंपनी ने इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट को भी अपग्रेड किया है, जिसमें अमेजन अलेक्सा प्लस एआई का इस्तेमाल भी किया गया है। इसके अलावा बीएमडब्ल्यू मैप्स और सिक्योरिटी असिस्टेंट भी मिलते हैं।
नई 3 सीरीज में चार इंटीरियर थीम्स का विकल्प दिया गया है। इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल मेमोरी सीट्स भी मिलती हैं। वहीं मल्टीफंक्शन और एमस्पोर्ट सीट्स, रियर-सीट हीटिंग और हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम को ऑप्शन के तौर पर चुना जा सकता है।
4 of 6
नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज न्यू क्लास
- फोटो : bmwgroup
BMW i3 इलेक्ट्रिक में 912km तक की रेंज
नई BMW i3 कंपनी की छठी जनरेशन ई-ड्राइव तकनीक पर आधारित है। इसमें 800V इलेक्ट्रिकल सिस्टम, सिलिंड्रिकल बैटरी सेल्स और बाईडायरेक्शनल चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसका i3 50 एक्सड्राइव वेरिएंट 108.7kWh बैटरी के साथ आता है, जो 469hp की पावर और 645Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 4.7 सेकंड में पकड़ सकता है और इसकी WLTP रेंज 912 किमी तक है। इसे 400kW तक DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
वहीं, i3 40 xDrive में 82.8kWh की बैटरी दी गई है, जो 374hp की पावर देती है। इस वेरिएंट की WLTP रेंज 710 किमी तक है। BMW 2027 में इससे भी ज्यादा पावरफुल i3 M60 xDrive को पेश कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज न्यू क्लास
- फोटो : bmwgroup
पेट्रोल वर्जन में M350 xDrive
नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज के पेट्रोल लाइनअप में M350 एक्सड्राइव भी शामिल है। इसमें 3.0-लीटर सिक्स-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। यह सेटअप 443hp की पावर देता है और कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.1 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक तौर पर लिमिट किया गया है।
M350 xDrive में ड्रिफ्ट मोमेंट फंक्शन भी दिया गया है। इसके जरिए नियंत्रित ओवरस्टीयर के लिए रियर-व्हील-ड्राइव मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा नई 3 सीरीज में दो फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध होंगे। कंपनी अगले एक साल के भीतर इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी पेश करेगी।
नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज न्यू क्लास
- फोटो : bmwgroup
नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज भारत में कब हो सकती है लॉन्च?
इस नई बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज के भारत में आने की उम्मीद ता है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी सटीक लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है। बीएमडब्ल्यू फिलहाल भारत में 3 सीरीज बेचती है, इसलिए नई आठवीं जनरेशन की यह लग्जरी सेडान भारतीय लाइनअप के लिए भी महत्वपूर्ण मॉडल रहेगी। भारत में लॉन्च होने पर नई 3 सीरीज के साथ इलेक्ट्रिक i3 की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी का इंतजार रहेगा।