भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है, जिसका श्रेय पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट (पीएम ई-ड्राइव) योजना को जाता है।
भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है, जिसका श्रेय पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट (पीएम ई-ड्राइव) योजना को जाता है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यह स्कीम 1 अक्तूबर, 2024 से प्रभावी हुई और 31 मार्च, 2026 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
2 of 6
Electric Car
- फोटो : FREEPIK
पीआईबी इंडिया ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट प्रकाशित किया है। पोस्ट के अनुसार, इस पहल का मकसद ईवी अपनाने में तेजी लाना, मजबूत चार्जिंग बुनियादी ढांचे का विकास करना और एक मजबूत घरेलू ईवी मैन्युफेक्चरकिंग इकोसिस्टम (विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र) स्थापित करना है।
विज्ञापन
3 of 6
MG Windsor Electric Car
- फोटो : JSW MG Motor India
पीआईबी इंडिया ने एक्स पर पोस्ट किया, "इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में शानदार उछाल। 1 अक्तूबर को लागू हुई पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट (पीएम ई-ड्राइव) योजना 31 मार्च, 2026 तक लागू रहेगी। इस योजना का प्राथमिक लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने में तेजी लाना, आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना और देश भर में एक मजबूत ईवी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्थापित करना है।"
4 of 6
Tata Punch EV
- फोटो : Tata Motors
पीआईबी ने अपने पोस्ट में एक पत्रिका की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, इस योजना का प्रभाव स्पष्ट है, ईवी की बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखी गई है। डेटा से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (ईएमपीएस) और पीएम ई-ड्राइव जैसी पूरक पहलों से प्रेरित होकर 2024-25 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 5,71,411 यूनिट्स हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
Electric Rickshaw
- फोटो : Lohia
इसके अलावा, ई-रिक्शा और ई-कार्ट सहित इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बिक्री 1,164 यूनिट्स तक पहुंच गई। जबकि इसी अवधि के दौरान एल5 श्रेणी के थ्री-व्हीलर्स की 71,501 यूनिट्स बिकीं।
ईवी अपनाने की दिशा में सरकार का विशेष जोर भारत के 2070 तक के महत्वाकांक्षी नेट-जीरो लक्ष्य के अनुरूप है। जो टिकाऊ परिवहन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Mercedes-Maybach EQS 680 SUV
- फोटो : Mercedes-Benz
ईवी अपनाने में यह महत्वपूर्ण बढ़ोतरी सरकारी नीति, उद्योग समर्थन और उपभोक्ता हित के बीच तालमेल को दर्शाती है।
पीएम ई-ड्राइव योजना का मकसद न सिर्फ वाहनों की उपलब्धता बढ़ाकर बल्कि टेक्निकल इनोवेशन (तकनीकी नवाचार) को बढ़ावा देकर और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करके भारत के ईवी परिदृश्य को बदलना है।