फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Fraud: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 20 को किया गिरफ्तार

Tue, 15 Nov 2022 03:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : For Reference Only
इलेक्ट्रिक स्कूटर बुकिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने के नाम पर कई ग्राहकों को अपना शिकार बनाया। तीन राज्यों के 20 जालसाजों द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री के बहाने 1,000 से ज्यादा लोगों को कथित रूप से ठगा गया। इन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनमें से 11 बिहार के थे, चार तेलंगाना के थे, तीन झारखंड के थे और दो कर्नाटक के थे। 
विज्ञापन

2 of 5
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में दो आरोपियों ने ओला इलेक्ट्रिक की एक फर्जी वेबसाइट डिजाइन की थी। इसके जरिए वे इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी लेने के लिए वेबसाइट पर आने वाले लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही ग्राहक ओला ई-स्कूटी के बारे में जानकारी लेने के लिए गूगल पर सर्च करते थे, तो उन्हें यही फर्जी वेबसाइट दिखती थी। इसके बाद ठग गैंग के सभी शातिर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने के नाम पर लोगों से पैसा जमा करवाते थे।
विज्ञापन

3 of 5
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : For Reference Only
ठगों ने पीड़ितों को पहले पंजीकरण के लिए 499 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहकर बरगलाया। और बाद में उन्हें परिवहन और वाहन बीमा के लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। लोगों से पैसे लेने के बाद, वे उन्हें बताते कि इन वाहनों की डिलीवरी में देरी होगी, और इस तरह उन्हें बेवकूफ बनाते रहते थे। 

4 of 5
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : For Reference Only
आरोपियों की पहचान टीवी वेंकटचला (35), अनीश (26), नागेश एसपी (31), सुशांत कुमार (22), राजेश कुमार (29), अमन कुमार (25), बिट्टू (27), सन्नी (22) के रूप में हुई है। ., नवलेश कुमार (22), आदित्य (22), विवेक कुमार (25), मुरारी कुमार (38), अजय कुमार (19), अविनाश कुमार (22), प्रिंस कुमार गुप्ता (37), वदिथ्य चिन्ना (22), आनंद कुमार (21), कतरावथ शिव कुमार (22), कतरावथ रमेश (19) और जी श्रीनु (21)। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : For Reference Only
धोखाधड़ी का पता तब चला जब एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे धोखाधड़ी से 30,998 रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद, एक संदिग्ध का पता बेंगलुरु से लगाया गया, जिससे आखिरकार पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने इनके पास से सात लैपटॉप, 38 स्मार्टफोन, 25 बेसिक फोन, दो हार्ड डिस्क, दो स्मार्टवॉच और 114 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें