फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगे दे तू मोहे गेरुआ!: Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इस तारीख को खुलेगा खरीद विंडो, ला रही है नया 'होली' स्पेशल कलर

Tue, 15 Mar 2022 11:29 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) होली के त्योहार के मौके पर दो दिनों के लिए Ola S1 Pro (ओला एस1 प्रो) इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अपनी अगली खरीदारी विंडो खोलेगी। ओला ग्लॉसी फिनिश में एक एक्सक्लूसिव स्पेशल एडिशन कलर 'गेरुआ' ला रही है। यह रंग सिर्फ 17 और 18 मार्च को होली के दो दिनों के दौरान उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन

2 of 11
ओला सीईओ भाविश अग्रवाल - फोटो : social media
कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने इसके बारे में सोशल मीडिया ट्विवटर पर जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

3 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
जिन ग्राहकों ने पहले बुकिंग करा रखी है, वे 17 मार्च को खरीदारी के लिए एक्सक्लूसवि अर्ली एक्सेस कर सकेंगे। जबकि अन्य सभी ग्राहक 18 मार्च को खरीदारी कर पाएंगे। ओला के मुताबिक गेरुआ रंग सिर्फ 17-18 मार्च को खरीदा जा सकता है और बाद में उपलब्ध नहीं होगा। 

4 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला एप के जरिए भुगतान
ग्राहक अन्य 10 आकर्षक रंगों में से कोई भी खरीद सकते हैं जो S1 प्रो में पहले से आते हैं। कंपनी ने कहा है कि पहले की तरह, पूरी तरह से डिजिटल भुगतान प्रक्रिया सिर्फ ओला एप के जरिएहोगी। 
 
विज्ञापन

5 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कब होगी डिलीवरी
ओला फ्यूचरफैक्ट्री से ओला एस1 प्रो के इन नए ऑर्डर की डिस्पैच अप्रैल 2022 से शुरू होगी और ग्राहकों के घर के दरवाजे तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

6 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
दुनिया का सबसे बड़ा 2W ईवी प्लांट
स्कूटर का निर्माण तमिलनाडु में स्थित ओला फ्यूचरफैक्ट्री में किया जा रहा है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे एडवांस्ड टू-व्हीलर प्लांट बताया जा रहा है। 'फ्यूचरफैक्ट्री' 500 एकड़ में फैली हुई है, इसमें सिर्फ महिला कार्यबल है। पूरी क्षमता के साथ इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 10 मिलियन (एक करोड़) यूनिट्स होगी। 
विज्ञापन

7 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash
डिलीवरी के लिए करना पड़ रहा है इंतजार
हालांकि ओला के दावे और उद्देश्य बहुत महत्वाकांक्षी रहे हैं, लेकिन ओला इलेक्ट्रिक को उत्पादन के शुरुआती मुद्दों से भी निपटना पड़ा है। साथ ही कई लोगों ने पिछले खरीद दौर में स्कूटर की बुकिंग की थी, लेकिन उन्हें अभी भी डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि वह ग्राहकों की भारी मांग को पूरा करने के लिए ओला एस1 प्रो स्कूटर के उत्पादन को बढ़ाने में जुटी हुई है और डिलीवरी में लगातार इजाफा कर रही है।

8 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कितनी है कीमत
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro ट्रिम्स में उपलब्ध है। जहां ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के एस1 वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपये है, वहीं एस1 प्रो वेरिएंट की कीमत 1.30 लाख रुपये है। यह कीमत एक्स शोरूम और राज्य सब्सिडी से पहले की है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों में दी जाने वाली सब्सिडी के आधार पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी अलग-अलग होगी।  

9 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
Ola S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। 

10 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
फीचर्स
S1 और S1 pro दोनों मॉडल ढेर सारे फीचर्स के साथ आते हैं। स्कूटर बिना चाबी के चलाई जा सकती है और इसे मोबाइल फोन एप का इस्तेमाल करके स्टार्ट किया जा सकता है। इसमें मल्टी ड्राइवर प्रोफाइल बनाए जा सकते हैं। भविष्य के कंपनी एप अपडेट के जरिए पैरेंटल कंट्रोल और जियोफेंसिंग जैसे कई फीचर्स को और बढ़ा सकती है। इस स्कूटर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर्स मिलते हैं, यानी स्कूटर आपके पहुंचते ही अनलॉक हो जाएगा। ओला स्कूटर के बूट को खोलने और बंद करने के ऑप्शन के साथ जीपीएस और कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। 
विज्ञापन

11 of 11
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
18 मिनट में 50 फीसदी चार्जिंग
ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। इससे स्कूटर की बैटरी इतना चार्ज हो जाएगी कि यह 75 किमी की हाफ साइकिल रेंज की दूरी तय कर सके। कंपनी की वेबसाइट में किस शहर में चार्जर लगाया जाएगा उसकी पूरी लिस्ट दी गई है और टियर I और टियर II के ज्यादातर शहर इसके चार्जिंग नेटवर्क के तहत कवर किए जाएंगे। हाइपरचार्जर स्टेशनों को एक बहुस्तरीय लेआउट मिलेगा ताकि एक साथ कई ग्राहकों के स्कूटर को चार्ज किया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें