केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में आयोजित "यात्रा कवच 2025" कार्यक्रम में एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार देशभर में हाईवे पर टोल वसूली को पूरी तरह ऑटोमेटिक करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस तकनीक के जरिए टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों का पूरी तरह से अंत हो जाएगा।
चार हाईवे पर शुरू हुआ टेंडर प्रोसेस
गडकरी ने बताया कि चार हाइवे पर नई ऑटोमैटिक टोल प्रणाली के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद इस सिस्टम को पूरे देश में लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - EV: भारत में ईवी क्रांति में यूपी सबसे आगे, इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकरण में दिल्ली और महाराष्ट्र को पछाड़ा