Tata Motors vehicle scrapping facility
- फोटो : Tata Motors
नई गाड़ी खरीद पर छूट का सुझाव
गडकरी ने ऑटोमोबाइल कंपनियों से अपील की कि वे उन ग्राहकों को कम से कम 5% छूट दें, जो अपनी पुरानी गाड़ी का स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट जमा करें। उन्होंने कहा, "यह कोई दान नहीं है, इससे आपकी गाड़ियों की मांग बढ़ेगी।"
यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी सुधार से ऑटो सेक्टर और इससे जुड़ी इंडस्ट्री को बड़ा फायदा, जानें कैसे
ऑटो इंडस्ट्री को बड़ा फायदा
गडकरी के मुताबिक, वाहन स्क्रैपिंग पॉलिसी से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को फायदा होगा और वाहन पुर्जों की लागत 25% तक घट जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरों में कटौती का जो फैसला किया है, उससे बाजार और ज्यादा बढ़ेगा। गडकरी ने विश्वास जताया कि अगले 5 वर्षों में भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री दुनिया में नंबर वन बन जाएगी।
यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Ninja ZX-10R: भारत में लॉन्च हुई नई 2026 कावासाकी निंजा ZX-10R, जानें कीमत और फीचर्स