फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Magnite SUV: निसान मैग्नाइट एसयूवी हुई महंगी, ये दो वैरिएंट्स हुए बंद, जानें नई प्राइस लिस्ट

Mon, 06 Jun 2022 01:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nissan India (निसान इंडिया) ने इस महीने से भारत में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Magnite (मैग्नाइट) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
1 of 7
Nissan Magnite - फोटो : PTI (File Photo)
Nissan India (निसान इंडिया) ने इस महीने से भारत में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Magnite (मैग्नाइट) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे सस्ती मानी जाने वाली इस एसयूवी में वैरिएंट्स के आधार पर 41,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के बाद मैग्नाइट एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत अब 5.88 लाख रुपये से शुरू होती है। जो टॉप मॉडल के लिए 10.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 
विज्ञापन

2 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
तीसरी बार बढ़े दाम
निसान ने इस साल जनवरी के बाद से अपने कारों की कीमतें तीसरी बार बढ़ाई है। कीमत बढ़ाने के अलावा निसान इंडिया ने मैग्नाइट एसयूवी के कम से कम दो वैरिएंट्स को भी बंद कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
कितनी बढ़ी कीमतें
निसान इंडिया द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की गई लेटेस्ट प्रइस लिस्ट के मुताबिक, मैग्नाइट के बेस वैरिएंट में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है। XE वैरिएंट, जिसकी कीमत पहले 5.85 लाख थी, अब शोरूम से लगभग 3,000 रुपये ज्यादा महंगी मिलेगी। जबकि इससे ठीक एक ऊपर के XL वैरिएंट की कीमत में 3,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 6.80 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। 

4 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
मैग्नाइट एसयूवी के कुछ टॉप-स्पेक वैरिएंट्स की कीमतों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मिड-स्पेक ट्रिम में, XV टर्बो वैरिएंट की कीमत में 33,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। अब इसकी कीमत 8.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बजाय 8.77 लाख रुपये होगी। टॉप-ऑफ-द-रेंज XV प्रीमियम टर्बो CVT वैरिएंट, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम थी, अब ₹20,000 की बढ़ोतरी के बाद 10.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Nissan Magnite Rear - फोटो : Nissan
हालांकि, कीमतों में सबसे बड़ा उछाल XV Turbo CVT वैरिएंट पर लागू किया गया है, जो कि टॉप-स्पेक प्रीमियम टर्बो CVT के तहत आता है। यह अब 41,000 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.26 लाख रुपये बढ़कर से 9.67 लाख रुपये हो गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
बंद हुए ये दो वैरिएंट्स
निसान इंडिया ने मैग्नाइट एसयूवी लाइनअप में दो वैरिएंट बंद कर दिए हैं। दो वैरिएंट्स जिन्हें बंद कर दिया गया है, वे हैं मिड-स्पेक XV प्रीमियम और XL टर्बो CVT हैं। हालांकि, जापानी कार निर्माता ने इस फैसले के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan
इतनी कीमत में हुई थी लॉन्च
निसान ने हाल ही में एलान किया था कि मैग्नाइट एसयूवी ने दिसंबर, 2020 में भारत में लॉन्च होने के बाद से एक लाख बुकिंग हासिल की है। इसे 4.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था और यह उस समय भारत की सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें