फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Magnite CNG: अब छह नए राज्यों में भी मिलेगी निसान मैग्नाइट सीएनजी, डीलरशिप पर लगेगी रेट्रोफिटेड किट

Thu, 03 Jul 2025 08:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी मॉडल Magnite (मैग्नाइट) का सीएनजी वर्जन अब छह नए राज्यों में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
Nissan Magnite CNG - फोटो : Nissan Motor India
Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी मॉडल Magnite (मैग्नाइट) का सीएनजी वर्जन अब छह नए राज्यों में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने यह घोषणा दूसरे चरण के तहत की है, जिसके बाद अब राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु सहित छह नए राज्यों में भी Nissan Magnite CNG (निसान मैग्नाइट सीएनजी) उपलब्ध होगी। ये सीएनजी किट्स कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर रेट्रोफिट कराई जाएंगी यानी पहले से बनी पेट्रोल कार में बाद में सीएनजी किट जोड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें - Car Fare: 'सरकार ने आपकी कार पर बैन लगाया, टैक्सी किराया किया दोगुना', सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन

2 of 5
Nissan Magnite - फोटो : Nissan Motor India
13 राज्यों में हो गई कुल मौजूदगी
निसान मैग्नाइट सीएनजी मॉडल मई 2025 में लॉन्च किया गया था। और इसकी बिक्री पहले सात राज्यों - दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में शुरू हुई थी। अब दूसरे चरण में यह संख्या बढ़कर 13 राज्यों तक हो गई है। कंपनी आने वाले समय में तीसरे फेज की योजना पर भी काम कर रही है, जिससे भारत में सीएनजी विकल्प को और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें - Fuel Ban: 40 वर्ष पुराने एयरक्राफ्ट उड़ रहे हैं, लेकिन पुरानी कारें बैन, दिल्ली सरकार के फैसले पर पूर्व वायुसेना पायलट ने उठाए सवाल 
विज्ञापन

3 of 5
Nissan Magnite 2024 - फोटो : Nissan
कीमत और स्पेसिफिकेशन
निसान मैग्नाइट सीएनजी सिर्फ 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध है, और 6 वेरिएंट्स में इसे खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से थोड़ी कम से शुरू होती है, जो पेट्रोल वर्जन से लगभग 75,000 रुपये ज्यादा है। यह किट निसान के डीलरशिप पर लगाई जाती है और इसे मोटोजेन नाम की सरकार-स्वीकृत थर्ड पार्टी कंपनी सप्लाई करती है। इंस्टॉलेशन सरकारी अधिकृत फिटमेंट सेंटर पर होगा, जहां होमोलोगेटेड किट लगाई जाएगी। जो सेफ्टी और नियमों के अनुरूप होगी।

इस सीएनजी वेरिएंट पर कंपनी की ओर से 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी भी दी जा रही है। कार में 336 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है, जिससे इस्तेमाल में कोई दिक्कत नहीं होगी। कंपनी का यह भी दावा है कि ग्राहक फीडबैक और थर्ड पार्टी टेस्टिंग के मुताबिक, सीएनजी वर्जन की माइलेज पेट्रोल वर्जन से बेहतर है। हालांकि सटीक फ्यूल इकॉनमी डेटा अभी जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें - Cab Fare: पीक आवर्स के दौरान दोगुना किराया वसूल सकेंगे एप बेस्ड कैब एग्रीगेटर, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

4 of 5
Nissan Magnite 2024 - फोटो : Nissan
किससे है मुकाबला
निसान मैग्नाइट सीएनजी मॉडल का मुकाबला अपने सेगमेंट में कई दूसरी गाड़ियों से हैं। जिनमें रेनो काइगर सीएनजी, ह्यूंदै एक्सेंट सीएनजी, टाटा पंच सीएनजी के साथ-साथ टोयोटा टैसर और मारुति सुजुकी फ्रोंक्स सीएनजी जैसी कई कारें शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें - No Fuel Policy: क्या नोएडा के लोगों को भी मिलेगा दिल्ली वालों जैसा दर्द, पुरानी गाड़ियों पर लागू होगा ये नियम?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
कंपनी की उम्मीदें
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, सौरभ वत्सा ने इस मौके पर कहा, "निसान मैग्नाइट  हमारे लिए भारत में ग्रोथ का एक बड़ा जरिया बनी हुई है। ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हम इसका दायरा लगातार बढ़ा रहे हैं। दूसरे चरण का विस्तार यह दिखाता है कि क्लीन फ्यूल की मांग बढ़ रही है और हम एक मजबूत, क्वालिटी वाला विकल्प देना चाहते हैं जो मैग्नाइट की मजबूती से समझौता न करे।" उन्होंने यह भी बताया कि गवर्नमेंट सर्टिफाइड किट, अधिकृत इंस्टॉलेशन और डीलर नेटवर्क के जरिए यह प्रक्रिया सुरक्षित और भरोसेमंद बनाई गई है।

यह भी पढ़ें - EV: इस राज्य में अब ईवी और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले कमर्शियल वाहनों को मिलेगा मुफ्त परमिट, जानें डिटेल्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें