फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Helmets: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से बिक रहे बिना ISI मार्क वाले हेलमेट, ताक पर सड़क सुरक्षा नियम!

Thu, 03 Jul 2025 05:34 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fake Helmets On Online Platforms: मोटर वाहन एक्ट 1988 की धारा 177 के तहत देश में बिना BIS सर्टिफाइड हेलमेट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर इनकी बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।पढ़िए रिपोर्ट।
 
विज्ञापन
1 of 6
नकली हेलमेट - फोटो : Amazon/Flipkart
देश में नकली हेलमेट की खरीद-बिक्री के खिलाफ कड़े कानून होने के बावजूद इनकी बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। आपने सड़क किनारे 200 रुपये में कामचलाऊ नकली हेलमेट तो बिकते देखे होंगे, जिनपर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी इनकी बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
धड़ल्ले से बिक रहे नकली हेलमेट - फोटो : Flipkart
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नकली हेलमेट
Amazon, Flipkart और Meesho की ऑनलाइन शाॉपिंग एप्स और वेबसाइट पर हमने पाया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर बिना ISI मार्क वाले नकली हाफफेस और फुलफेस मोटरबाइक हेलमेट की बिक्री खुलेआम की जा रही है, बावजूद इसके कि देश में बिना ISI मार्क वाले हलमेट की बिक्री को पूरी तरह बैन कर दिया गया है और ऐसा करने पर जुर्माने और जेल तक के नियम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नकली हेलमेट की बिक्री पर है रोक - फोटो : Meesho
हेलमेट को लेकर क्या हैं नियम
मोटर वाहन एक्ट 1988 की धारा 177 के तहत देश में बिना ब्योरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी BIS प्रमाण वाले हेलमेट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। हेलमेट निर्माताओं के लिए BIS स्टैंडर्ड के तहत ISI मार्क (IS 4151) वाले हेलमेट बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस मार्क के तहत बनाए गए हेलमेट वजन, मजबूती और टफनेस जैसे कई तरह के सेफ्टी मानकों (स्टैंडर्ड्स) का पालन करते हैं और एक्सीडेंट के दौरान सिर की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
हैरान करने वाले हैं हादसों के आंकड़े
सड़क हादसों पर परिवहन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में देश में कुल 1,68,491 लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई। सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौत दोपहिया वाहन चालकों की होती है। इसकी एक बड़ी वजह हेलमेट न पहनना या खराब क्वालिटी के हलमेट का इस्तेमाल करना भी है। एक्सीडेंट के समय सिर की सुरक्षा हो इसके लिए सिर्फ हेलमेट पहनना ही जरूरी नहीं है, बल्कि उसका अच्छी क्वालिटी का भी होना उतना ही अहम है।
विज्ञापन

5 of 6
हाफफेस हेलमेट - फोटो : Amazon
धड़ल्ले से बिक रहे नकली हाफ फेस हेलमेट
अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बिना ISI मार्क वाले नकली हाफफेस हेलमेट धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। इनकी कीमत 200-300 रुपये के बीच है। इन हेलमेट की डिस्क्रिप्शन में कहीं भी ISI मार्क या BIS स्टैंडर्ड का जिक्र नहीं है। एक्सीडेंट के समय इस तरह के हेलमेट आपके सिर से आसानी से निकल सकते हैं, जिससे आपको गंभीर चोटें लग सकती हैं। ट्रैफिक चालान के बचने के लिए कई लोग इस तरह के हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह अपनी जान के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेलमेट - फोटो : Adobe Stock
नई बाइक के साथ 2 हेलमेट होगा अनिवार्य
सड़क हादसों में दोपहिया वाहन चालकों को सिर की चोट से बचाया जा सके, इसलिए भारत सरकार बहुत जल्द नए दोपहिया वाहन के साथ ग्राहक को दो BIS सर्टिफाइड हेलमेट देना अनिवार्य करने जा रही है। इसके अलावा, जनवरी 2026 से अब सभी तरह के दोपहिया वाहनों में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम यानी ABS भी अनिवार्य किया जा रहा है। इन नियमों से पता चलता है कि सरकार दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि, आपकी सुरक्षा पुख्ता हो इसके लिए आपका भी नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें