फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Car Launch: तीन कार कंपनियों के लिए अगला हफ्ता होगा खास, नवरात्रि में लॉन्च होंगी ये तीन कार

Thu, 22 Sep 2022 04:55 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कार बाजार के लिए अगला हफ्ता बेहद खास होने वाला है। मारुति से लेकर टाटा और टोयोटा की तीन कार फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च होंगी। किस सेगमेंट और खासियत के साथ लॉन्च होंगी तीनों कारें, आइए जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
अगले हफ्ते लॉन्च होंगी तीन नई कारें - फोटो : अमर उजाला
टाटा, मारुति और टोयोटा फेस्टिव सीजन में अपनी नई कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस दौरान फ्लेक्स फ्यूल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड की खासियत वाली इन कारों को लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद तीनों सेगमेंट के ग्राहकों को नए ऑप्शन मिलेंगे और अन्य कंपनियों की चुनौती भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मारुति ग्रैंड विटारा

2 of 4
ग्रैंड विटारा - फोटो : Maruti Suzuki
भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति अपनी मिड एसयूवी ग्रैंड विटारा को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। एसयूवी की लॉन्चिंग से पहले ही भारतीय ग्राहकों ने इसे बेहद पसंद किया है। जानकारी के मुताबिक 11 जुलाई से बुकिंग शुरू होने के बाद से अब तक इस एसयूवी की 55 से 60 हजार बुकिंग हो चुकी हैं। कंपनी की ये एसयूवी हाइब्रिड तकनीक पर आधारित है। कंपनी की ओर से एसयूवी की कीमतों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसकी कीमतों की घोषणा भी लॉन्च के समय होगी। 

मारुति अपनी ग्रैंड विटारा को दो इंजन के ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी। जिसमें से पहला इंजन 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड होगा जबकि टोयोटा के साथ मिलकर डेवलप किए गए दूसरे इंजन की क्षमता 1.5-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड की होगी। स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन 115 PS का अधिकतम पावर जनरेट करने में सक्षम होगा और इसे सिर्फ ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जाएगा। वहीं 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 PS की पावर और 135 Nm का टॉर्क जनेरट करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन

टाटा टियागो 

3 of 4
टाटा टियागो ईवी - फोटो : Tata Motors
भारतीय कार कंपनी टाटा भी 28 सितंबर को नई ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी टियागो का इलेक्टिक वर्जन भारत में लॉन्च करेगी जो टाटा की ओर से तीसरी ईवी होगी। अनुमान है कि इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है और अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर ये देश की सबसे सस्ती ईवी होगी। 

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक टियागो ईवी में क्रूज कंट्रोल, वन पेडल चार्ज अप और स्पोर्ट्स मोड भी मिलेगा। वन पेडल चार्ज अप की सुविधा के होने पर कार ब्रेकिंग सिस्टम से काइनेटिक एनर्जी को इलेक्ट्रिक पावर में बदल देता है। जिससे कार चलते हुए भी बैटरी को चार्ज कर सकती है।
विज्ञापन

टोयोटा फ्लेक्स फ्यूल कार

4 of 4
टोयोटा फ्लेक्स फ्यूल कार - फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर में ही देश को पहली फ्लेक्स फ्यूल वाली कार मिल जाएगी। टोयोटा की ओर से इस नई तकनीक वाली कार को पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी इस कार की लॉन्चिंग के मौके पर मौजूद रहेंगे। इस कार के आने के बाद महंगे पेट्रोल और डीजल की चिंता खत्म हो जाएगी। इससे ज्यादा जानकारी इस कार के बारे में सामने नहीं आई है लेकिन लॉन्चिंग के समय ही इसकी कीमत और फीचर्स की जानकारी मिल पाएगी। 

फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली कार एक से ज्यादा प्रकार के ईंधन से चल सकती हैं। इन्हें पेट्रोल के साथ ही ईथेनॉल पर भी चलाया जा सकता है। इस खासियत के कारण ये कम प्रदूषण करती हैं और इन्हें चलाने का खर्च भी कम हो जाता है। फिलहाल ब्राजील, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस जैसे कुछ देशों में ही इस तरह की कारें चलाई जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें