फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Grand Vitara 2022: लॉन्चिंग से पहले ही मारुति ग्रैंड विटारा को मिली 50,000 से ज्यादा बुकिंग

Wed, 07 Sep 2022 07:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने इस साल जुलाई में अपनी ऑल-न्यू मिड-साइज एसयूवी Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) को पेश किया। कंपनी ने नई 2022 Maruti Suzuki Grand Vitara एसयूवी के लिए प्री-बुकिंग 11 जुलाई को 11,000 रुपये की टोकन राशि पर शुरू कर दी थी। कंपनी ने बताया है कि इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले ही, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को 50,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। इसकी कीमतों की घोषणा इस महीने के आखिर में की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
इस वैरिएंट की बुकिंग सबसे ज्यादा
आगामी ग्रैंड विटारा मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में फ्लैगशिप एसयूवी होगी। यह भारत में कार निर्माता का पहला मजबूत हाइब्रिड उत्पाद होगा। कंपनी अपनी नई ग्लोबल फ्लैगशिप एसयूवी की आनेवाले त्योहारी सीजन से पहले लॉन्चिंग की तैयारी में जुटी है। कंपनी ने बताया कि नई 2022 Maruti Suzuki Grand Vitara एसयूवी के लिए लगभग 46 प्रतिशत से 47 प्रतिशत बुकिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए हुई है, जो कि देशभर से मिले हैं। अधिकतम बुकिंग दिल्ली, फिर हैदराबाद, पुणे, मुंबई और बेंगलुरु से की गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी Grand Vitara को दो इंजन विकल्पों में पेश करेगी। एक 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन है जो मारुति सुजुकी की अन्य कारों में देखा गया है। जबकि दूसरा एक नया 1.5-लीटर मजबूत हाइब्रिड इंजन है जिसे टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया गया है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 PS का पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 21.11 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया गया है। मजबूत हाइब्रिड इंजन 115 PS का अधिकतम पावर जेनरेट करता है और सिर्फ एक ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। मारुति सुजुकी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 27.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। 

4 of 7
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
ऑलग्रिप ऑल-व्हील-ड्राइव टेक्नोलॉजी
नई विटारा सुजुकी के ऑल-ग्रिप AWD (एडब्ल्यूडी) सिस्टम के साथ उपलब्ध होगी, जो स्लिप का पता लगने पर ऑटोमैटिक तरीके से पीछे के पहियों को टॉर्क पहुंचा देगी। साथ ही, AWD विकल्प इसे टोयोटा हाइरायडर के अलावा मिड-साइज सेगमेंट में एकमात्र अन्य एसयूवी बनाता है जिसमें AWD फीचर मिलता है। ऑल-ग्रिप सिस्टम में चार मोड हैं: ऑटो, स्नो, स्पोर्ट और लॉक। लॉक मोड हर समय आगे और पीछे के एक्सल को जोड़े रखता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
इंटीरियर और फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसे काले और भूरे रंग के डुअल-टोन थीम में तैयार किया गया है। मजबूत हाइब्रिड वेरिएंट में शैंपेन गोल्ड एक्सेंट के साथ फॉक्स ब्लैक लेदर में सीटें डिजाइन की गई हैं, जबकि स्मार्ट हाइब्रिड वैरिएंट में सिल्वर एक्सेंट मिलेगा। ग्रैंड विटारा मारुति सुजुकी का पहला वाहन है जिसे पैनोरमिक सनरूफ के साथ पेश किया गया है। यह एक हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है। अन्य फीचर्स में एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, कीलेस एंट्री, रियर एसी वेंट, इंजन को स्टार्ट/स्टॉप करने के लिए एक पुश बटन और यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
सेफ्टी फीचर्स
मारुति सुजुकी ने हाल ही में लॉन्च हुई ब्रेजा के साथ अपने सेफ्टी फीचर्स को और बढ़ा दिया है। कार निर्माता ने नई ग्रैड विटारा में इसको लागू किया है। मारुति ने नई ग्रैंड विटारा एसयूवी में 6 एयरबैग के साथ ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, क्रूज कंट्रोल, पहाड़ी चढ़ना और उतरने का कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Tata Harrier (टाटा हैरियर), MG Hector (एमजी हेक्टर) जैसे कारों के साथ होगा। इनके साथ ही ग्रैंड विटारा की टक्कर Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर) से भी होगी, जो तकनीकी तौर पर एक जैसी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें