नई Range Rover (रेंज रोवर) और Range Rover Sport (रेंज रोवर स्पोर्ट) दोनों एसयूवी ने Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) के लेटेस्ट सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। नए मॉडल 2009 में शुरू किए गए कठोर यूरो एनसीएपी स्टार रेटिंग सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली रेंज रोवर्स की लेटेस्ट कारें हैं। इससे पहले 2011 में Range Rover Evoque (रेंज रोवर इवोक) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
2 of 5
Land Rover Range Rover 2022
- फोटो : Jaguar Land Rover
दोनों मॉडल एक नए मिक्स-मेटल, फ्लेक्सिबल मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर पर आधारित हैं, जो ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी के एक सूट के लिए आधार प्रदान करता है। नई रेंज रोवर, जो चार, पांच और सात सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध है, अपने पिछले मॉडल की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा मजबूत है। जबकि रेंज रोवर स्पोर्ट पहले की तुलना में 35 प्रतिशत ज्यादा मजबूत है।
विज्ञापन
3 of 5
Jaguar Land Rover Range Rover SV
- फोटो : Land Rover
नई रेंज रोवर ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 87 प्रतिशत और वलनरेबल रोज यूजर्स के लिए 72 प्रतिशत अंक हासिल किया। जबकि रेंज रोवर स्पोर्ट ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 85 प्रतिशत रेटिंग हासिल की। दोनों एसयूवी को सेफ्टी असिस्ट के लिए 82 प्रतिशत अंक मिले।
4 of 5
Land Rover Range Rover 2022
- फोटो : Jaguar Land Rover
Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) के उत्पाद इंजीनियरिंग के कार्यकारी निदेशक थॉमस म्यूएलर ने कहा, "ये उत्कृष्ट यूरो एनसीएपी नतीजे कड़ी मेहनत और विशेषज्ञता का प्रत्यक्ष परिणाम हैं कि वाहनों में डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और विनिर्माण में कितना ध्यान दिया जाता है। जो पांच दशकों से ज्यादा समय से सुरक्षा, क्षमता और विलासिता प्रदान करती है। हमारा मजबूत, मिश्रित धातु एमएलए-फ्लेक्स बॉडी आर्किटेक्चर एक्टिव सेफ्टी सिस्टम के एक सूट के लिए ठोस नींव प्रदान करता है जो संयुक्त रूप से रहने वालों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए सद्भाव में काम करते हैं। ये रेंज रोवर्स एक तकनीकी जीत है।"
Jaguar Land Rover Range Rover SV
- फोटो : Land Rover
एक्टिव सेफ्टी सिस्टम के साथ, नई रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट उन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती हैं जिनका मकसद ड्राइवर की सतर्कता में सुधार करना और ध्यान भटकाने की क्षमता को कम करना है।