Car Insurance
- फोटो : Freepik
डिजिटल बदलाव: बीमा सुगम प्लेटफॉर्म
2025 में Bima Sugam (बीमा सुगम) नाम का एक नया डिजिटल मार्केटप्लेस शुरू होने वाला है। जिसमें पॉलिसी खरीदना, रिन्यूअल और क्लेम सब कुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर होगा। यह पूरे मोटर इंश्योरेंस सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाएगा। इसके पूर्ण रूप से लागू होने तक, वाहन मालिक को भरोसेमंद वेबसाइटों पर पॉलिसियों की तुलना करते हुए ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए।
2025 में पॉलिसी रिन्यूअल के लिए जरूरी बातें
2025 में पॉलिसी रिन्यू करते समय कुछ प्रमुख बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है:
1. उपयोग के अनुसार कवर चुनें
यदि आपकी वार्षिक माइलेज कम है, तो टेलिमैटिक्स आधारितपे-एज-यू-ड्राइव विकल्प पूछें।
2. ओन-डैमेज और थर्ड-पार्टी में संतुलन बनाएं
कॉम्प्रिहेंसिव कवर लेते समय IDV, डिडक्टिबल्स और पॉलिसी के नियम ध्यान से पढ़ें।
यह भी पढ़ें - Road Accident: कार हादसे में लोकप्रिय इंफ्लुएंसर 'बाइकर गर्ल' करेन सोफिया रामिरेज की मौत, सड़क पर इस गलती से गई जान!