Volkswagen ID.4 Electric Car
- फोटो : Volkswagen
जर्मनी में ईवी चुनौतियां: लागत, नौकरियां और चीन से मुकाबला
जर्मनी के ऑटो उद्योग पर ईवी बदलाव का भारी दबाव है। ईवी उत्पादन की लागत अभी भी अधिक है, यूरोपीय बाजार में ईवी की मांग उम्मीद से कम है, और चीनी कार कंपनियां कम कीमत में ईवी बेचकर यूरोपीय ब्रांडों पर दबाव बढ़ा रही हैं।
इन परिस्थितियों में जर्मनी की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार ईवी और हाइब्रिड खरीदने पर नई सब्सिडी देने की घोषणा कर चुकी है। जिन परिवारों की वार्षिक टैक्स योग्य आय 80,000 यूरो तक है, उन्हें 5,000 यूरो (लगभग 4.5 लाख रुपये) की सहायता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - Road Accident: कार हादसे में लोकप्रिय इंफ्लुएंसर 'बाइकर गर्ल' करेन सोफिया रामिरेज की मौत, सड़क पर इस गलती से गई जान!