फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Storage E-Scooters: हेलमेट के साथ आ जाएगा किराने का सामान, ये हैं बड़े बूट स्पेस वाले टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

Wed, 17 Jun 2026 10:06 AM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Electric Scooter Storage: क्या आप भी एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, जिसमें ऑफिस से लौटते वक्त घर का सामान, सब्जी सब आसानी से आ जाए? तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इस लेख में जानिए किस स्कूटर में सबसे ज्यादा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है।
 
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Best Electric Scooters: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय ज्यादातर लोग रेंज, बैटरी और फीचर्स पर ध्यान देते हैं, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में एक और चीज और जरूरी होती है। वो है अंडर-सीट स्टोरेज। ऑफिस बैग रखना हो, किराने का सामान ले जाना हो या हेलमेट सुरक्षित रखना हो, बड़ा स्टोरेज स्पेस आपकी जिंदगी को काफी आसान बना देता है। आज भारत में कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जो सिर्फ अच्छी रेंज ही नहीं, बल्कि शानदार बूट स्पेस भी ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जो प्रैक्टिकैलिटी के मामले में सबसे आगे हैं।

शहरों में बढ़ती भागदौड़ के बीच ऐसा स्कूटर ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जो अतिरिक्त बैग या बॉक्स लगाने की जरूरत कम कर दे। यही वजह है कि अब कंपनियां बड़े अंडर-सीट स्टोरेज पर खास ध्यान दे रही हैं। इन स्कूटर्स में आप हेलमेट के अलावा लैपटॉप बैग, ग्रोसरी और अन्य जरूरी सामान भी आसानी से रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
रिवर इंडी - फोटो : rideriver
River Indie: स्टोरेज के मामले में सबसे आगे
  • अगर बात सबसे बड़े बूट स्पेस की हो तो River Indie (रिवर इंडी) इस सूची में पहले स्थान पर आता है। इसे एसयूवी ऑफ स्कूटर्स भी कहा जाता है। इसमें 43 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें फुल-फेस हेलमेट के साथ काफी अतिरिक्त सामान भी रखा जा सकता है।
  • इतना ही नहीं, इसमें 12 लीटर का फ्रंट ग्लवबॉक्स भी दिया गया है। यानी कुल 55 लीटर स्टोरेज क्षमता। ऑफिस जाने वालों और रोजाना खरीदारी करने वालों के लिए यह स्कूटर बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
काइनेटिक ग्रीन - फोटो : kineticev.in
Kinetic Green DX EV: क्लासिक लुक, बड़ा बूट
  • क्लासिक डिजाइन पसंद करने वालों के लिए Kinetic Green DX EV (काइनेटिक ग्रीन) एक आकर्षक विकल्प है। इसमें 37 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है।
  • इस स्पेस में फुल-फेस हेलमेट के साथ शॉपिंग बैग या अन्य जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है। कंपनी ने इसे आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। 

4 of 7
ओला S1 Pro जेन 3 - फोटो : olaelectric
Ola S1 Pro Gen 3: ऑफिस और कॉलेज यूजर्स की पसंद
  • ओला S1 Pro Gen 3 अपने शानदार फीचर्स के साथ बड़े स्टोरेज के लिए भी जाना जाता है। इसमें 34 लीटर का अंडर-सीट बूट स्पेस मिलता है।
  • इसमें फुल-फेस हेलमेट के साथ लैपटॉप बैग और अन्य दैनिक उपयोग की चीजें भी रखी जा सकती हैं। यही वजह है कि यह ऑफिस जाने वालों, कॉलेज स्टूडेंट्स और परिवारों के बीच लोकप्रिय विकल्प बन रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
एथर रिज्टा - फोटो : Ather
Ather Rizta: फैमिली स्कूटर में भी भरपूर जगह
  • Ather Rizta (एथर रिज्टा) के खास तौर पर परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जो हेलमेट और रोजाना इस्तेमाल के सामान के लिए पर्याप्त है।
  • कंपनी इसमें ऑप्शनल ऑर्गनाइजर बैग भी उपलब्ध कराती है, जिससे छोटी-छोटी चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
बजाज चेतक 3001 - फोटो : chetak
Bajaj Chetak 3001: रेट्रो स्टाइल के साथ बढ़िया प्रैक्टिकैलिटी
  • बजाज चेतक 3001 में कंपनी ने पुराने मॉडल्स की तुलना में स्टोरेज क्षमता को काफी बेहतर बनाया है। इसमें 35 लीटर का अंडर-सीट स्पेस मिलता है।
  • इसमें फुल-साइज हेलमेट, ऑफिस बैग और किराने का सामान आसानी से रखा जा सकता है। रेट्रो डिजाइन और बेहतर उपयोगिता का यह एक शानदार मिश्रण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा प्रैक्टिकल?
अगर आपकी प्राथमिकता अधिकतम स्टोरेज है, तो रिवर इंडी सबसे मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है। वहीं, एथर रिज्टा और ओला S1 Pro Gen 3 फैमिली और डेली कम्यूटर्स के लिए संतुलित पैकेज ऑफर करते हैं। बजाज चेतक 3001 उन लोगों को पसंद आ सकते हैं जो स्टाइल और उपयोगिता दोनों चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें