फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Motor Insurance: E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? इस कंपनी ने कर दिया साफ!

Tue, 16 Jun 2026 01:28 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे

सार

Does Using E20 Fuel Void Your Insurance: इथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल को लेकर वाहन मालिकों के बीच यह चिंता थी कि कहीं इसके इस्तेमाल से मोटर इंश्योरेंस क्लेम पर असर तो नहीं पड़ेगा। अब इस पर एक कंपनी ने अपना स्पष्टिकरण जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि अगर E20 से आपके गाड़ी में खराबी आई तो क्या आप क्लेम कर पाएंगे या नहीं?

विज्ञापन
1 of 9
E20 ईंधन से इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं? - फोटो : एआई
भारत में इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। E20 के बाद अब E22, E25, E27, E30 और यहां तक कि E85 फ्यूल भी बाजार में आने लगा है। हालांकि, कई वाहन मालिकों का कहना है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से उनकी गाड़ी का माइलेज कम हो रहा है और इंजन से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या E20 या दूसरे इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के इस्तेमाल से इंश्योरेंस क्लेम पर असर पड़ सकता है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
E20 ईंधन से इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं? - फोटो : एआई

क्या E20 पेट्रोल से इंश्योरेंस क्लेम पर कोई असर पड़ेगा?

इस मुद्दे पर ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने स्पष्ट किया है कि E20 फ्यूल का इस्तेमाल करने से मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द या अमान्य नहीं होती। कंपनी के मुताबिक, किसी वाहन में E20 पेट्रोल भरवाना लापरवाही नहीं माना जाएगा, चाहे वाहन पुराना ही क्यों न हो।
 

कंपनी ने कहा कि मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी दुर्घटना, चोरी, थर्ड-पार्टी नुकसान और पर्सनल एक्सीडेंट जैसी घटनाओं को कवर करने के लिए बनाई जाती हैं। केवल फ्यूल के प्रकार के आधार पर कोई क्लेम खारिज नहीं किया जाता।

हालांकि, इंजन की सामान्य घिसावट, मैकेनिकल खराबी या मेंटेनेंस से जुड़े खर्च आमतौर पर स्टैंडर्ड मोटर इंश्योरेंस में कवर नहीं होते, चाहे वाहन किसी भी प्रकार का फ्यूल इस्तेमाल कर रहा हो।
विज्ञापन

3 of 9
E20 ईंधन से इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं? - फोटो : एआई

E20 फ्यूल क्या है?

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से इसे देशभर में मानक फ्यूल के रूप में लागू कर दिया है। इससे पहले भारत में E10 पेट्रोल का इस्तेमाल होता था, जिसमें सिर्फ 10% इथेनॉल होता था। सरकार का लक्ष्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना और प्रदूषण घटाना है। इसी वजह से इथेनॉल ब्लेंडिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है।

4 of 9
E20 ईंधन से इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं? - फोटो : एआई

E22, E25, E27 और E30 क्या हैं?

सरकार ने हाल ही में E22, E25, E27 और E30 फ्यूल ब्लेंड के लिए मानक तय किए हैं।
  • E22: 22% इथेनॉल + 78% पेट्रोल
  • E25: 25% इथेनॉल + 75% पेट्रोल
  • E27: 27% इथेनॉल + 73% पेट्रोल
  • E30: 30% इथेनॉल + 70% पेट्रोल
हालांकि, इन नए ब्लेंड्स को अभी खुदरा बिक्री के लिए लॉन्च नहीं किया गया है। आने वाले समय में इन्हें चरणबद्ध तरीके से बाजार में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 9
E20 ईंधन से इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं? - फोटो : एआई

क्या सभी गाड़ियां E20 फ्यूल के लिए तैयार हैं?

हाल के वर्षों में लॉन्च हुई ज्यादातर नई कारें और दोपहिया वाहन E20 फ्यूल के लिए तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन भारत में लाखों पुराने वाहन ऐसे हैं जिन्हें कम इथेनॉल मिश्रण को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इसी वजह से कई वाहन मालिकों को इंजन पार्ट्स की उम्र, फ्यूल सिस्टम और लंबे समय की विश्वसनीयता को लेकर चिंता है।
विज्ञापन

6 of 9
E20 ईंधन से इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं? - फोटो : एआई

क्या E20 से माइलेज कम होता है?

लोकलसर्कल्स के एक सर्वे के अनुसार, कई वाहन मालिकों ने E20 जैसे ब्लेंडेड फ्यूल के इस्तेमाल के बाद माइलेज में कमी की शिकायत की है। सर्वे में शामिल करीब आधे लोगों का कहना था कि पिछले कुछ महीनों में उनकी गाड़ी की ईंधन दक्षता घटी है। कुछ लोगों ने तो माइलेज में 20% तक की कमी का दावा किया।

इसके अलावा, कई पुराने वाहनों में इंजन, फ्यूल लाइन, टैंक और कार्बोरेटर से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। हालांकि, सरकार का मानना है कि इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम से देश को लंबे समय में आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 9
E20 ईंधन से इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं? - फोटो : एआई

E85 फ्यूल क्या है?

E85 एक हाई-इथेनॉल फ्यूल है, जिसमें 85% इथेनॉल और सिर्फ 15% पेट्रोल होता है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में इसे लॉन्च किया है। शुरुआत में E85 देश के 50 पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध कराया जा रहा है और इसकी कीमत E20 पेट्रोल से लगभग 20 रुपए प्रति लीटर कम रखी गई है।

8 of 9
E20 ईंधन से इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं? - फोटो : एआई

दिल्ली में मौजूदा इथेनॉल ब्लेंडेड ईंधन की कीमतें

 
फ्यूल इथेनॉल की मात्रा कीमत (प्रति लीटर)
E20 20% ₹102.12
E22 22% लॉन्च होना बाकी
E25 25% लॉन्च होना बाकी
E27 27% लॉन्च होना बाकी
E30 30% लॉन्च होना बाकी
E85 85% ₹82.12
विज्ञापन

9 of 9
E20 ईंधन से इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं? - फोटो : एआई

क्या आपको परेशान होने की जरूरत है?

भारत तेजी से E20 से आगे बढ़कर E30 और E85 जैसे हाई-इथेनॉल फ्यूल की ओर कदम बढ़ा रहा है। वाहन मालिकों के बीच माइलेज और इंजन पर असर को लेकर चिंताएं जरूर हैं, लेकिन इंश्योरेंस कंपनियों ने साफ कर दिया है कि केवल E20 या इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल के आधार पर मोटर इंश्योरेंस क्लेम खारिज नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में ज्यादा इथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल और उनसे चलने वाले नए वाहन भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें