फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Riding Tips: इन खास टिप्स का इस्तेमाल कर बन सकते हैं बेहतर बाइक राइडर

Wed, 10 Apr 2024 06:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Bike Riding - फोटो : For Reference Only
बाइक शौकीन अक्सर अपनी बाइक के साथ किसी लंबी राइड पर जाने की योजना बनाते रहते हैं। भले ही बाइक के साथ सफर काफी शानदार हो जाता है, मगर एक बाइकर को हमेशा सुरक्षा का ध्यान रखना होता है। ऐसे में अगर आप अपनी बाइक राइड को सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपको सुरक्षा के कुछ नियमों का ध्यान रखना होगा। ऐसा करके आप एक बेहतर बाइक राइडर बन सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Bike Riding - फोटो : iStock
इन टिप्स के जरिए बन सकते हैं एक बेहतर बाइक राइडर
बाइक राइड शुरू करने से पहले आपके पास एक सुरक्षित हेलमेट होना चाहिए, जो कि आईएसआई मार्क वाला होना चाहिए। हेलमेट बीआईएस के सभी नियमों का पालन करता हो। साथ ही हर तरफ से सुरक्षा प्रदान करता हो। बाइक राइड के दौरान हमेशा एक बेहतर जैकेट, गलव्स, जूते और पेंट का उपयोग करें। ताकि किसी भी हादसे की स्थिति में आपको अधिक नुकसान न हो। 
विज्ञापन

3 of 6
Bike Riding - फोटो : iStock
बाइक राइड शुरू करने से पहले अपने वाहन का रखरखाव बेहतर ढंग से करें। अच्छी बाइक का आनंद लेने के लिए अपने दो पहिया वाहन के पहिए, टायर, ब्रेक, लाइट, ऑयल के लेवल की जांच करें। साथ ही ये भी देखें कि बाइक के सभी उपकरण सही से काम कर रहे हो। 

4 of 6
Bike Riding - फोटो : For Reference Only
किसी भी बाइक राइड को बेहतर बनाने के लिए आपको बाइक कौशल सीखना होगा। आप सुरक्षित बाइक राइडिंग तकनीक और बाइक सेफ्टी टिप्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Bike Riding - फोटो : For Reference Only
बाइक राइड से पहले अपनी मोटरसाइकिल की अच्छे से सफाई करें। आप हफ्ते में एक दिन बाइक की सफाई के लिए तय कर सकते हैं। ऐसा करके बाइक नियमित तौर पर सही स्थिति में रहेगी। बाइक के इंजन और ब्रेक की उचित ढंग से सफाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाइक - फोटो : Pixabay
बाइक राइड के दौरान राइडर को हमेशा अपनी आंखें सड़क पर आने वाली दिक्कतों पर रखनी चाहिए। बाइक चालक को सड़क की हालत और जाम का ध्यान रखना होगा। साथ ही सड़क पर आने वाले गड्डे, तेल, पानी और पत्थरों से सावधान रहना होगा। इसके अलावा राइडर को मौसम की स्थिति जैसे- तेज बारिश और घना कोहरा की भी जानकारी रखनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें