फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MotoGP Bharat: मोटोजीपी भारत में नहीं ले जा सकते पावर बैंक, बैकपैक या पेशेवर कैमरा, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 19 Sep 2023 09:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
MotoGP Bharat 2023 - फोटो : Social Media
भारत की पहली MotoGP Grand Prix (मोटोजीपी ग्रां प्री) के आयोजकों ने उन जरूरी चीजों की एक सूची जारी की है जिन्हें दर्शक इस हफ्ते रेस ट्रैक पर ले जा सकते हैं और क्या नहीं ले जा सकते हैं। MotoGP Bharat (मोटोजीपी भारत) का पहला दौर 22 से 24 सितंबर, 2023 के बीच होने वाला है और दर्शकों को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) के भीतर पावर बैंक, लैपटॉप, दूरबीन, पेशेवर कैमरे जैसी अन्य चीजें ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
MotoGP Bharat 2023 - फोटो : For Reference Only
क्या नहीं ले जा सकते हैं
प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में बैकपैक, रेडियो, कुर्सियां, स्टूल, बड़े हैंडबैग, छाते, गुब्बारे, सिक्के, बोतलें, आतिशबाजी, लाइटर या माचिस, कांच के कंटेनर, इत्र, डिओडोरेंट, ड्रोन, शराब, डिब्बे, चबाने वाला तंबाकू और च्युइंगगम भी शामिल हैं। दर्शकों को पालतू जानवर के साथ-साथ लेजर लाइट, पेन/पेंसिल, स्केटबोर्ड, रोलर ब्लेड और ड्रोन लाने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा प्रतिबंधित वस्तुओं में आग्नेयास्त्र, पटाखे, तेज धार वाली सामग्री, सीरिंज और स्प्रे शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
MotoGP Bharat 2023 - फोटो : Social Media
क्या ले जा सकते हैं
दूसरी ओर, आयोजकों ने उन जरूरी वस्तुओं की एक सूची साझा की है जिन्हें दर्शक अपने साथ बीआईसी के भीतर ले जा सकते हैं। इसमें टोपी/हैट, ईयर प्लग, सनस्क्रीन, चटाई/पिकनिक कपड़ा, धूप का चश्मा, बेबी फूड (शिशु आहार) और मेडिकल इनहेलर शामिल है। सर्किट परिसर के अंदर खाने-पीने का सामान यहां तक कि पानी ले जाने का भी कोई प्रावधान नहीं है और दर्शक रेस ट्रैक पर उपलब्ध खाने-पीने के विकल्पों पर निर्भर होंगे।

मनमाना नहीं है फैसला
हालांकि ऐसा लग सकता है कि मनमाने ढंग से वस्तुएं प्रतिबंधित की गई हैं,। लेकिन इनमें से ज्यादातर वस्तुएं देश भर के क्रिकेट स्टेडियमों में भी प्रतिबंधित हैं। हालांकि लैपटॉप और पेशेवर कैमरों पर प्रतिबंध लगाना समझ में आता है, लेकिन पावर बैंकों पर प्रतिबंध सामान्य बात नहीं है। यह साफ नहीं है कि सर्किट में क्या विकल्प उपलब्ध होंगे।

4 of 5
MotoGP Bharat 2023 - फोटो : For Reference Only
41 टीमें और 82 राइडर्स लेंगे हिस्सा
मोटोजीपी भारत में दुनिया भर के टॉप मोटरसाइकिल राइडर्स मौजूद होंगे। मोटो3, मोटो2 और मोटोजीपी चैंपियनशिप में 41 टीमें और 82 राइडर्स तीन दिनों तक प्रतिस्पर्धा करेंगे। बीआईसी को मूल रूप से फॉर्मूला 1 सर्किट के रूप में बनाया गया था, लेकिन इसे रेसिंग मोटरसाइकिलों के लिए उपयुक्त बनाने के लिए इसमें कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MotoGP - फोटो : Social Media
रेस का शेड्यूल
पहला अभ्यास सत्र 22 सितंबर, शुक्रवार को शाम 4.00 बजे आयोजित किया जाएगा, इसके बाद दूसरा अभ्यास सत्र 23 सितंबर, शनिवार को सुबह 10.40 बजे होगा। क्वालीफाइंग उसी दिन सुबह 11.20 बजे से होगी और स्प्रिंट रेस दोपहर 3.30 बजे होगी। फीचर रेस 24 सितंबर, रविवार को शाम 4.00 बजे (आईएसटी) के लिए तय की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें