फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Motor ने पेश किया रिकॉर्ड बनानेवाली MG ZS EV का पेट्रोल वर्जन, जानें इस SUV की 6 बड़ी बातें

Tue, 11 Feb 2020 01:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
MG ZS Petrol - फोटो : social media
MG Motor (एमजी मोटर) ने अपनी पहली क्रॉसओवर Electric SUV (इलेक्ट्रिक एसयूवी) MG ZS EV को कुछ दिनों पहले Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) से पहले ही लॉन्च कर दिया था। हालांकि अब कंपनी लॉन्चिंग से पहले रिकॉर्ड बना चुकी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का पेट्रोल वर्जन लाने वाली है। MG ZS EV ने लॉन्चिंग से पहले ही बुकिंग का रिकॉर्ड कायम कर दिया था, इसलिए ZS EV की बुकिंग लॉन्चिंग से पहले ही बंद कर दी गई।अब MG Motor ने ऑटो एक्सपो-2020 में MG ZS Petrol को पेश किया। यह SUV दो इंजन ऑप्शंस के साथ आ सकती है। पेट्रोल वर्जन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि लुक के मामले में यह अपने इलेक्ट्रिक वर्जन से थोड़ा अलग नजर आ रही है। यहां जानिए इस MG ZS Petrol कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में 6 बड़ी बातें। 
विज्ञापन

2 of 7
MG ZS - फोटो : social media

इंजन 

चीन और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जहां MG ZS Petrol (एमजी जेडएस पेट्रोल) की बिक्री होती है यह दो इंजन विकल्पों - 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ आता है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 120PS का पावर और 150Nm टॉर्क पैदा करता है। जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन 163PS का पावर और 230Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युल, सीवीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपल्बध है। ZS पेट्रोल इंजन के पावर की बात करें तो यह अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी  Kia Seltos के बराबर है। लेकिन ZS टर्बो-पेट्रोल इंजन का पावर Kia Seltos से ज्यादा है। 
विज्ञापन

3 of 7
MG ZS - फोटो : social media

डिजाइन 

ZS पेट्रोल का एक्सटीरियर लगभग ZS EV के जैसा ही है। हालांकि इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है जिससे यह काफी नई लगती है। ZS पेट्रोल वर्जन में नए हेडलैंप, नई 17 इंच अलॉय व्हील्स, रीडिजाइन्ड बंपर और नया टेललैंप दिया गया है। कुल मिलाकर ZS EV की तुलना में ZS पेट्रोल का लुक काफी आकर्षक लगता है। 

4 of 7
MG ZS (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

इंटीरियर 

ऑटो एक्सपो में पेश की गई ZS पेट्रोल मॉडल पूरी तरह से ढका हुआ था। इसलिए इसके इंटीरियर के बारे में खुलासा नहीं हो पाया। हालांकि ऐसा अनुमान है कि यह ZS EV के जैसा हो सकता है। ZS EV का कैबिन सादगी भरे डिजाइन के साथ काफी अच्छा है। इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री काफी बढ़िया क्वालिटी की है और उसकी फिटिंग और फिनिश भी काफी बढ़िया है। 
विज्ञापन

5 of 7
MG ZS - फोटो : social media

फीचर्स 

ZS पेट्रोल में i-SMART कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी , एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, पैनोरामिक सनरूफ, क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी इंफो डिस्प्ले (MID), कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, पावर फ्रंट सीट जैसे सुविधाएं मिल सकती हैं। सुरक्षा फीचर्स में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, एक रियर व्यू कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टैब्लिटी कंट्रोल शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
MG Motor Logo - फोटो : MG Motor

मुकाबला 

एमजी मोटर MG ZS Petrol को भारतीय बाजार में अगले साल 2021 तक लॉन्च कर सकती है। इसके प्रतिद्वंद्वियों में Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Hyundai Creta 2020 (ह्यूंदै क्रेटा 2020) और आनेवाली Skoda Vision IN (स्कोडा विजन इन), Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
MG ZS - फोटो : social media

कीमत

उम्मीद है कि MG ZS की कीमत 11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। क्योंकि यह सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाले मिड साइज SUV सेगमेंट में उतारी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें