MG Motor (एमजी मोटर) भारत में उन कुछ वाहन निर्माताओं में शुमार है जो इस समय देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है। ब्रिटिश कार ब्रांड ने अब MG ZS EV फेसलिफ्ट को पेश किया है। कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार से अब ग्रिल को हटा दिया है और इसे कई अपग्रेड के साथ नए अवतार में उतारा है। MG ZS EV को पहली बार साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद इसे अब एक महत्वपूर्ण अपडेट मिला है। अपडेटेड मॉडल में नए इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी रेंज सुनिश्चित करने वाला बड़ा बैटरी पैक जैसे अपडेट मिलते हैं।
कार की ड्राइविंग रेंज बढ़ी
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में जो सबसे बड़ा अपडेट किया गया है वह इसका पावरट्रेन। इसमें 72 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है जो बिना रिचार्ज के लंबी दूरी की यात्रा सुनिश्चित करता है। मौजूदा मॉडल में 262 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलती है। जबकि कंपनी का दावा है कि फेसलिफ्ट मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 439 किमी की दूरी तय कर सकता है। MG ने यह भी कहा कि 318 किमी रेंज वाला 51 kWh बैटरी पैक साल 2022 में लाइनअप में शामिल किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
MG ZS EV Facelift
- फोटो : MG Motor
लुक और डिजाइन
भारत में इस समय बिक्री किए जा रहे मॉडल की तुलना में नए मॉडल का ओवरऑल डिजाइन एयरोडायनमिक और ज्यादा कुशल लगता है। रियर प्रोफाइल में भी थोड़ा सा बदलाव देखने को मिलता है। इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो कार के लुक को पहले से बेहतर बनाते हैं।
MG ZS EV इलेक्ट्रिक एसयूवी के फ्रंट प्रोफाइल में बड़ा बदलाव आया है। इसमें ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) वाले ZS मॉडल की तरह ही नए शार्प LED हेडलैम्प्स और टेललाइट्स दिए गए हैं। नई कार में ग्रिल को हटा दिया गया है और इसके बदले एक ढकी हुई प्लेट दी गई है। फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है और साइड इंटेक स्लीक कट्स के साथ दिए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
MG ZS EV Facelift
- फोटो : MG Motor
नए फीचर्स
अपडेटेड MG ZS EV के केबिन के अंदर भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। कार में नए MG iSMART इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 10.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। ब्रिटिश कार ब्रांड का दावा है कि इसमें नए फीचर्स, रिमोट कंट्रोल फंक्शन और कनेक्टिविटी के ज्यादा विकल्प मिलते हैं। एक नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
4 of 5
MG ZS EV Facelift
- फोटो : MG Motor
फास्ट चार्जिंग
अपडेटेड MG ZS EV को चार्जिंग पोर्ट के अंदर फोर-स्टेज इंडिकेटर LED मिलते हैं। इससे बैटरी के चार्जिंग स्टेटस का पता चलता है। कार को टाइप 2 और सीसीएस चार्जर के साथ पेश किया गया है, जिसकी मदद से ऑनबोर्ड एसी चार्जर का इस्तेमाल कर बैटरी की फास्ट चार्जिंग की जा सकती है।
भारत में कब होगी लॉन्च
रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी उम्मीद है कि MG Motor India अगले साल भारत में ZS EV का फेसलिफ्ट मॉडल पेश करेगी। इस समय, कंपनी 11 अक्तूबर, 2021 को MG Astor को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो MG ZS EV का एक ICE पावर्ड वर्जन है।