फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maserati EV: मासेराती ने भारत में लॉन्च की ग्रैन टूरिज्मो और ग्रैन कैब्रियो फोल्गोर ईवी, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 13 Nov 2025 07:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इटली की लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी मासेराती ने भारत में अपनी दो हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कारें GranTurismo Folgore और GranCabrio Folgore लॉन्च कर दी हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Maserati GranCabrio Folgore - फोटो : Maserati
इटली की लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी Maserati (मासेराती) ने भारत में अपनी दो हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कारें GranTurismo Folgore (मासेराती ग्रैन टूरिज्मो फोल्गोर) और GranCabrio Folgore (ग्रैन कैब्रियो फोल्गोर) लॉन्च कर दी हैं। ये दोनों कारें ग्रैन टूरिज्मो कूपे और ग्रैन कैब्रियो कन्वर्टिबल के पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन हैं।

यह भी पढ़ें - Electric Car: ये हैं टॉप-5 मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार जिनकी रेंज है सबसे दमदार, कीमत आठ लाख रुपये से शुरू
विज्ञापन

2 of 7
Maserati GranCabrio Folgore - फोटो : Maserati
डिजाइन में स्पोर्टी लुक और ईवी ट्विस्ट
दोनों Folgore मॉडल्स का डिजाइन ज्यादातर उनकी पेट्रोल वर्जन कारों जैसा ही रखा गया है। हालांकि, ईवी वर्जन में कुछ खास बदलाव किए गए हैं। जैसे नई फ्रंट और रियर बंपर डिजाइन, 'Folgore' बैजिंग, LED ट्रिपल वेंट और फ्यूचरिस्टिक अलॉय व्हील्स। 

यह भी पढ़ें - New FASTag Rule 2025: 15 नवंबर से फास्टैग के नए नियम, इन गलतियों से बचें, नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना टोल
विज्ञापन

3 of 7
Maserati GranTurismo Folgore - फोटो : Maserati
GranTurismo एक हार्डटॉप कूपे है, जबकि GranCabrio एक कन्वर्टिबल मॉडल है, जिसका फैब्रिक रूफ सिर्फ 14 सेकंड में खुल या बंद हो सकता है और 50 किमी प्रती घंटा की स्पीड तक ऑपरेट होता है। ओपन-टॉप ड्राइव का मजा बढ़ाने के लिए कन्वर्टिबल में नेक वॉर्मर भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Sales October 2025: अक्तूबर 2025 की कार बिक्री रिपोर्ट, भारत के टॉप-5 चार्ट में हावी रहीं ये कारें 

यह भी पढ़ें - Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट मामले में ह्यूंदै i20 मालिक ने की ये बड़ी भूल, कार बेचते वक्त आप न करें ये गलतियां 

4 of 7
Maserati GranCabrio Folgore - फोटो : Maserati
बैटरी और रेंज- एक चार्ज में 450 किमी तक
दोनों कारों में 92.5 kWh की बैटरी (83 kWh यूजेबल) दी गई है। ग्रैन टूरिज्मो फोल्गोर एक चार्ज में 450 किमी, जबकि ग्रैन कैब्रियो फोल्गोर 447 किमी की WLTP रेंज देती है। दोनों कारें 270 kW डीसी फास्ट चार्जर सपोर्ट करती हैं। जिससे सिर्फ 5 मिनट में 100 किमी की रेंज मिल जाती है।

यह भी पढ़ें - 125cc Bikes: ये हैं सबसे दमदार टॉप-5 वैल्यू-फॉर-मनी 125cc बाइक्स, कीमत है एक लाख रुपये से कम
विज्ञापन

5 of 7
Maserati GranCabrio Folgore - फोटो : Maserati
स्पीड और एक्सीलरेशन
इन कारों में ट्रिपल मोटर सेटअप दिया गया है, जिसमें दो पीछे और एक आगे की ओर है। ये मोटर्स मिलकर 740 bhp की पावर और 1350 Nm का टॉर्क देती हैं। बूस्ट मोड में पावर 806 bhp तक पहुंच जाती है। 

ग्रैन टूरिज्मो फोल्गोर 2.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा पकड़ लेती है और 320 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल करती है।

ग्रैन कैब्रियो फोल्गोर थोड़ा भारी होने के कारण 2.8 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड हासिल करती है और 290 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देती है।

यह भी पढ़ें - Traffic Challan Waiver: दिल्ली सरकार की बड़ी राहत योजना, बकाया ट्रैफिक चालान में एकमुश्त छूट की तैयारी! 
विज्ञापन

6 of 7
Maserati GranCabrio Folgore - फोटो : Maserati
लग्जरी इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स
इन दोनों इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कारों का इंटीरियर 2+2 लेआउट में है और प्रीमियम लेदर से लैस है। डुअल-टोन केबिन में मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है। इन कारों में 12.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्विन-स्क्रीन कंट्रोल सिस्टम (इंफोटेनमेंट + क्लाइमेट कंट्रोल), डिजिटल रियर-व्यू मिरर, कस्टमाइजेबल डिजिटल क्लॉक, लेवल-2 ADAS, स्पीकर्स के जरिए सिंथेटिक "इंजन साउंड" जैसे हाई-टेक फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - GRAP-3: दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-3, क्या नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में भी कुछ गाड़ियां चलाने पर हैं पाबंदी? 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Maserati GranCabrio Folgore - फोटो : Maserati
कितनी है कीमत
मासेराती ग्रैन टूरिज्मो फोल्गोर की शुरुआती कीमत 3.05 करोड़ रुपये है। जबकि मासेराती ग्रैन कैब्रियो फोल्गोर की कीमत 3.18 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई है। दोनों कारें डिजाइन, परफॉर्मेंस और तकनीक के मामले में कंपनी की सबसे एडवांस्ड इलेक्ट्रिक पेशकश हैं।

यह भी पढ़ें - Yamaha FZ Rave: भारत में लॉन्च हुई नई यामाहा एफजेड रेव मोटरसाइकिल, मिला दमदार लुक और मॉडर्न फीचर्स, जानें कीमत

यह भी पढ़ें - EV: दिल्ली में ईवी मालिकों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होगी 42 करोड़ रुपये की सब्सिडी, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - GRAP-3: दिल्ली में लागू हुआ ग्रेप-3,जानें कौन सी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के चलाने पर लगा प्रतिबंध
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें