फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti MPV: आ रही है मारुति की इनोवा हाईक्रॉस आधारित एमपीवी, अगले दो महीनों में होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

Thu, 27 Apr 2023 11:50 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि वह अगले दो महीनों में भारतीय कार बाजार में Toyota Innova Hycross (टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस) आधारित तीन-पंक्ति वाहन लॉन्च करने जा रही है। वाहन निर्माता ने बताया कि यह तीन-पंक्ति वाला वाहन उसके बड़े प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो के टॉप पर पोजिशन किया जाएगा। कंपनी अपनी बड़ी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) पर बड़ा दांव लगा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
मीडिया से बात करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने पुष्टि की है कि नया तीन-पंक्ति मॉडल बिक्री बढ़ाने के लिहाज से नहीं पेश किया जा रहा। लेकिन यह एक बहुत ही प्रीमियम पेशकश होगी, शायद इसकी सालाना बिक्री 10,000 यूनिट से कम होगी। उन्होंने कहा, "यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली एक जबरदस्त कार होगी। इसे अगले दो महीनों में लॉन्च किया जाएगा। कार के बाजार में आने के बाद बिक्री संख्या (बिक्री के आंकड़े) आखिरकार स्थिति पर निर्भर करेगी। इस समय टोयोटा के वाहन का वेटिंग पीरियड 12 महीने है।"
विज्ञापन

3 of 5
2022 Maruti Suzuki Grand Vitara vs Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी और टोयोटा के बीच एक समझौता है, जिसके तहत दोनों कंपनियों के कई मॉडल के जैसे हैं। जिनमें सबसे हालिया ग्रैंड विटारा और अर्बन क्रूजर हाइराइडर हैं। इन दोनों मिड-साइज एसयूवी का निर्माण टोयोटा के बिदादी स्थित प्लांट में किया जा रहा है। पहले, बलेनो और ग्लैंजा, और ब्रेजा और अर्बन क्रूजर जैसे मॉडल एक-दूसरे के री-बैज वर्जन थे।

4 of 5
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
मारुति की अगली बड़ी लॉन्चिंग बहुप्रतीक्षित मारुति सुजुकी जिम्नी होने वाली है। लेकिन जहां यह लाइफस्टाइल एसयूवी ग्राहकों का बहुत ज्यादा ध्यान खींच सकती है, वहीं मारुति की एमपीवी भी काफी सुर्खियां बटोर सकती है। हालांकि मारुति सुजुकी के यात्री वाहनों की लाइनअप में इसकी एक खास जगह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
कंपनी के पास पहले से ही एर्टिगा और एक्सएल6 जैसे एमपीवी मॉडल हैं जो ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन आनेवाली तीन-पंक्ति मॉडल कंपनी को पूरी तरह से नए सेगमेंट में संभावित रूप से हलचल मचा सकती है। यह खासतौर पर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी को अपने छोटे वाहनों की मांग में 2023-24 में कोई कमी नहीं देख रही है, क्योंकि वे ग्राहकों के बजट में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें