Maruti Suzuki India Limited (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) ने एलान किया है कि उन्होंने मार्च 2023 में 1,70,071 यूनिट्स की बिक्री की है। इस आंकड़े में घरेलू बाजार में बेची गई 1,36,787 यूनिट्स, अन्य ओईएम को बेची गई 3,165 यूनिट्स और निर्यात के आंकड़े 30,119 यूनिट्स शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Suzuki Celerio
- फोटो : Maruti Suzuki
कॉम्पैक्ट सेगमेंट
मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा कॉम्पैक्ट वाहन बेचे जिनमें बलेनो, सेलेरियो, इग्निस, टूर एस, स्विफ्ट और डिजायर शामिल हैं। निर्माता को अभी भी वित्त वर्ष 2022-23 में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ा और उनका कहना है कि उन्होंने इस प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव उपाय किए।
विज्ञापन
3 of 5
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
निर्यात
जबकि ग्रैंड विटारा को 2022 में नेक्सा रिटेल चेन के जरिए लॉन्च किया गया था, पोर्टफोलियो को फ्रोंक्स और जिम्नी के जरिए मजबूत होने की उम्मीद है। पूरे वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए, निर्माता ने 19,66,164 यूनिट्स की अपनी उच्चतम बिक्री दर्ज की। कुल बिक्री के आंकड़ों में 16,44,876 यूनिट्स की घरेलू बिक्री शामिल है, जो वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 20.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, अन्य ओईएम को 61,995 यूनिट्स बिक्री की गई है और अब तक का सर्वाधिक निर्यात 2,59,333 यूनिट्स है।
4 of 5
Maruti Suzuki Ciaz
- फोटो : Maruti Suzuki
मिनी सेगमेंट
मिनी सेगमेंट जिसमें ऑल्टो और एस-प्रेसो शामिल हैं, ने मार्च 2023 में 15,491 यूनिट्स की बिक्री की। कॉम्पैक्ट वाहनों की सबसे अधिक बिक्री हुई, क्योंकि बिक्री के आंकड़े 82,314 यूनिट्स थे। मारुति सुजुकी ने मार्च में सियाज की 1,384 यूनिट्स बेचीं जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में काफी ज्यादा है, जो कि सिर्फ 300 यूनिट्स था। यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री 25,001 यूनिट्स रही। इस सेगमेंट में ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, एस-क्रॉस, एक्सएल6 और अर्टिगा शामिल हैं। ईको की बिक्री 11,995 से घटकर 9,221 यूनिट्स रह गई।
जल्द लॉन्च होगी ये दो कारें
इस समय, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स और जिम्नी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने पर काम कर रही है। दोनों वाहनों को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। फ्रोंक्स बलेनो और ब्रेजा के बीच पोजिशन किया जाएगा। ऑफ-रोडर की व्यावहारिकता को बढ़ाने के लिए जिम्नी अपने 5-डोर अवतार में भारत आ रही है। जिम्नी को दो वेरिएंट में बेचा जाएगा, दोनों को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन होगा, जो कि 103 बीएचपी का पावर और 134 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।