मारुति सुजुकी की ओर से जिम्नी और फ्रॉन्क्स को कब लॉन्च किया जाएगा। सेडान और हैचबैक पर एसयूवी का क्या असर होगा। इलेक्ट्रिक और सीएनजी पर मारुति की है क्या तैयारी। आइए जानते हैं।
मारुति जिम्नी और फ्रॉन्क्स को कब लॉन्च किया जाएगा। दोनों एसयूवी के लिए कितनी बुकिंग मिल चुकी हैं। सेडान, हैचबैक की बिक्री, इलेक्ट्रिक, फ्लेक्स फ्यूल और अन्य तकनीक को लेकर कंपनी की भविष्य में क्या रणनीति होगी। इस पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सेल्स और मार्केटिंग के एसईओ शशांक श्रीवास्तव ने क्या। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कब होंगी लॉन्च
2 of 10
Maruti JIMNY
- फोटो : अमर उजाला
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि फ्रॉन्क्स और जिम्नी को अप्रैल के आखिर या मई तक लॉन्च कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कितनी मिली बुकिंग
3 of 10
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
मारुति ने जिम्नी और फ्रॉन्क्स को जनवरी में ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था। तब से अब तक दोनों एसयूवी के लिए करीब 40 हजार बुकिंग्स मिल चुकी हैं। जिनमें से जिम्नी के लिए करीब 23500 और फ्रॉन्क्स के लिए करीब 16500 से थोड़ी ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं।
इनके बीच पोजिशन होगी फ्रॉन्क्स
4 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि फ्रॉन्क्स को एक कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर लाया जा रहा है। इसे नेक्सा की हैचबैक बलेनो और एरिना की एसयूवी ब्रेजा के बीच पोजिशन किया जाएगा। ऐसे में इसकी कीमत बलेनो से ज्यादा और ब्रेजा से थोड़ी कम हो सकती है।
विज्ञापन
ब्रेजा के साथ फ्रॉन्क्स की बनेगी जोड़ी
5 of 10
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
उन्होंने बताया कि कॉम्पैक्ट एसयूवी का सेगमेंट भारत में काफी बड़ा सेगमेंट है। यह 22 फीसदी मार्केट का सेगमेंट है और इस सेगमेंट में करीब 18 से 19 गाड़ी मौजूद हैं, जिसमें ब्रेजा भी शामिल है। बड़े सेगमेंट के कारण सब सेगमेंट उभरते हैं। फ्रॉन्क्स का सेगमेंट अर्बन, यंग, टैक सेवी ग्राहकों का है। बाजार की हिस्सेदारी को सिर्फ एक गाड़ी से बढ़ाना मुश्किल होता है, इसलिए ब्रेजा के साथ फ्रॉन्क्स की जोड़ी बनाई गई है।
विज्ञापन
हैचबैक और सेडान की बिक्री पर होगा फर्क?
6 of 10
मारुति सियाज
- फोटो : maruti
एसयूवी सेगमेंट में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। उसका सीधा असर सेडान और छोटी कारों पर हुआ है। सेडान की कुल बाजार की पहले हिस्सेदारी 23-24 फीसदी थी, लेकिन अब उसकी हिस्सेदारी 10 फीसदी हो गई है। एक समय पर देश में साढ़े छह लाख के करीब सेडान सेगमेंट की कारों की बिक्री होती थी लेकिन हाल में यह आंकड़ा तीन लाख तक आ गया है। वहीं हैचबैक कारों की एक समय में बिक्री 15.5 लाख थी लेकिन पिछले साल यह आंकड़ा 11.5 लाख के करीब रह गया। लेकिन इस साल सेडान सेगमेंट तो वहीं है, लेकिन हैचबैक सेगमेंट की इस वित्तीय वर्ष में 13.5 लाख के करीब बिक्री हो सकती है।
विज्ञापन
सीएनजी पर है फोकस
7 of 10
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की करीब 20 फीसदी कारें सीएनजी के विकल्प के साथ खरीदी जाती हैं। इस सेगमेंट से मारुति को काफी ज्यादा उम्मीद हैं। अगले साल में हमें उम्मीद है कि मारुति की सीएनजी सेगमेंट की कारों की बिक्री 4.5 लाख या उससे ज्यादा होगी। सीएनजी इसलिए खरीदी जाती हैं क्योंकि इनकी रनिंग कॉस्ट कम है और इसी को देखते हुए मारुति 13 कारों में सीएनजी ऑफर करती है। आने वाले समय में और भी कारों में सीएनजी को लाया जा सकता है। लेकिन जिम्नी में सीएनजी को नहीं लाया जाएगा, पर भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए फ्रॉन्क्स में सीएनजी का विकल्प दिया जा सकता है।
भविष्य के ईंधन पर मिली ये जानकारी
8 of 10
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
फ्लेक्स फ्यूल को लेकर मारुति के एसईओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल फ्लेक्स फ्यूल के लिए कोई नियम नहीं आए हैं। लेकिन मारुति ने ऑटो एक्सपो में फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगन आर को शोकेस किया था। इसके साथ ही अगर पर्यावरण से जुड़ी बात करें तो ईवी का पैनिट्रेशन बाद में अच्छा होता है लेकिन मौजूदा समय में मिक्स तकनीक का उपयोग करके प्रदूषण कम किया जा सकता है।अभी के समय में कई तरह की तकनीक का उपयोग करना पड़ेगा, जिसमें सीएनजी, फ्लेक्स फ्यूल, बायोगैस, हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड शामिल हैं।
कब आएगी इलेक्ट्रिक एसयूवी
9 of 10
Maruti electric EVX
- फोटो : अमर उजाला
मारुति की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ईवीएक्स एसयूवी को लाया जाएगा। शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि साल 2024-25 में इसे लॉन्च किया जाएगा। वह एक मिड एसयूवी सेगमेंट में होगी, जिसकी बैटरी की क्षमता 60 किलोवॉट है।
शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि जब इलेक्ट्रिक कारों के लिए पैनिट्रेशन ढाई से तीन फीसदी के बीच होता है तब ईवी का ईकोसिस्टम तेजी से डेवलप होता है। 2030 तक ईवी का पैनिट्रेशन करीब 17 फीसदी तक आंका गया है और ढाई-तीन फीसदी पैनिट्रेशन की उम्मीद 2024-25 तक आने की उम्मीद है। मौजूदा समय में यह एक फीसदी के करीब है। इसलिए हमारी नजर में 2024-25 का समय ईवी लाने के लिए सबसे बेहतर होगा।