फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki WagonR: ब्रेजा के बाद मारुति सुजुकी ने वैगनआर से हटाया फीचर, जानें डिटेल्स

Sat, 22 Jul 2023 10:28 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki WagonR - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक WagonR (वैगनआर) की फीचर्स लिस्ट में बड़ी सावधानी से बदलाव किया है। मारुति सुजुकी वैगनआर के टॉप वैरिएंट में अब रियर डिफॉगर नहीं मिलेगा, जो पहले हैचबैक पर स्टैंडर्ड तौर पर मिलता था। हालांकि मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो 5.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
WagonR ZXi Plus (वैगनआर ZXi प्लस) पर रियर डिफॉगर मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ उपलब्ध था। हालांकि इसे हटाना बहुत बड़ी बात नहीं लग सकती है, लेकिन यह फीचर निश्चित रूप से उपयोगी थी और विजिबिलिटी में सुधार करने में मदद करती थी। एक डिफॉगर वाहन की पिछली विंडशील्ड से जमे धुंध को साफ करने और भांप को पिघलाने में मदद करता है। डिफॉगर सिस्टम विंडशील्ड को गर्म करके ऐसा करती है।
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
हालांकि मूल्य संवेदनशीलता के कारण यह फीचर वाहन के बेस ट्रिम्स पर पेश नहीं की जाती है। लेकिन टॉप-स्पेक वैरिएंट में यह फीचर गायब देखना चिंता का विषय है, जिसकी कीमत मैनुअल के लिए 6.75 लाख रुपये और ऑटोमैटिक के लिए 7.30 लाख रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली हैं। ZXI प्लस वैरिएंट सिर्फ 88.5 bhp और 113 Nm के पीक टॉर्क के लिए ट्यून किए गए 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है।

4 of 5
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
हाल ही में, मारुति सुजुकी ने ब्रेजा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी मैनुअल वैरिएंट से माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को हटा दिया। जबकि सीएनजी वैरिएंट से हिल-होल्ड और ईएसपी जैसी सेफ्टी फीचर्स को भी हटा दिया। मारुति सुजुकी ब्रेजा मैनुअल की प्रमाणित माइलेज के आंकड़े में भी गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
वैगनआर के निचले वैरिएंट को 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। मोटर सिर्फ पेट्रोल इंजन में 66 बीएचपी और 89 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि सीएनजी वर्जन में पावर 56 बीएचपी और 82 एनएम तक कम हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें