फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Offers on Maruti cars: त्यौहारों से पहले मारुति लाई ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Mon, 05 Sep 2022 01:30 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्यौहारों से पहले ही कई कंपनियां डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं ऐसे में मारुति की ओर से भी अपनी कई कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
मारुति सुजुकी - फोटो : सोशल मीडिया
नई कार खरीदने के लिए सितंबर की महीना बेहतरीन है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्यौहारों से पहले ही कई कंपनियां डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं ऐसे में मारुति की ओर से भी अपनी कई कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि मारुति एरिना डीलरशिप के जरिये वैगन आर, एस प्रेसो, स्विफ्ट और डिजायर कार पर कितना डिस्काउंट दे रही है।

 
विज्ञापन

2 of 6
मारुति वैगन आर - फोटो : Maruti Suzuki
वैगन आर
कंपनी वैगन आर पर सितंबर महीने में 39 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। 39 हजार रुपये का डिस्काउंट वैगन आर के मैनुअल वर्जन पर और एएमटी वेरिएंट पर 34 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से इस कार में 1.0 और 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है। अब ये इंजन ड्यूलजेट तकनीक के साथ आते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मारुति एस प्रेसो - फोटो : Maruti Suzuki
एस प्रेसो
कंपनी की ओर से इस हैचबैक में नया के10सी इंजन दिया गया है और ये कार ईएसपी सेफ्टी फीचर के साथ आती है। इसके मैनुअल वेरिएंट पर 49 हजार रुपये और एएमटी वेरिएंट पर 34 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

 

4 of 6
मारुति स्विफ्ट - फोटो : Maruti Suzuki
स्विफ्ट 
कंपनी की ओर से सितंबर महीने में स्विफ्ट के मैनुअल वेरिएंट पर 25 हजार रुपये और एएमटी वेरिएंट पर 45 हजार रुपये के डिस्काउंट ऑफर किये जा रहे हैं। इस कार में 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन दिया जाता है जिससे 90 हॉर्स पॉवर की ताकत मिलती है। कार में 5स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मारुति सेलेरियो - फोटो : Maruti Suzuki
सेलेरियो 
कंपनी की ओर से सेलेरियो पर भी बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके मैनुअल वेरिएंट पर 49 हजार रुपये और एएमटी वेरिएंट पर 34 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है जिससे 67 हॉर्स पॉवर की ताकत मिलती है। कार में 5स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मारुति डिजायर - फोटो : Maruti Suzuki
डिजायर
सेडान सेगमेंट की बेस्ट कारों में से एक डिजायर पर भी कंपनी तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन और 5स्पीड मैनुअल के अलावा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आने वाली इस सेडान पर सितंबर महीने में 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेडान के एएमटी वेरिएंट पर 40 हजार और मैनुअल वेरिएंट पर 20 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें