Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी प्रमुख कॉम्पैक्ट एसयूवी ग्रैंड विटारा की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कार निर्माता ने कहा कि एसयूवी की कीमत अब तत्काल प्रभाव से सभी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट के लिए 4,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। कीमत में बढ़ोतरी के पीछे का कारण ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में एक नया सेफ्टी फीचर शामिल होना है। एसयूवी जो तकनीकी पर टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर के जैसी है, ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस जैसी अन्य कारों को टक्कर देती है।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ने कहा कि ग्रैंड विटारा एसयूवी का हाइब्रिड वैरिएंट अब एक नए पैदल यात्री सुरक्षा फीचर के साथ आएगा। सोमवार को एक नियामक फाइलिंग में, मारुति सुजुकी ने कहा कि ग्रैंड विटारा के इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड वैरिएंट के लिए अकॉस्टिक व्हीकल अलर्टिंग सिस्टम (एवीएएस) (ध्वनिक वाहन चेतावनी प्रणाली) की कीमत मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत पर अतिरिक्त 4,000 रुपये होगी।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
क्या है यह सेफ्टी फीचर
नियामक फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने कहा कि यह सेफ्टी फीचर्स 'ड्राइवरों और पैदल चलने वालों को वाहन की मौजूदगी के बारे में अलर्ट करके सुरक्षित रखने' में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण है। अकॉस्टिक व्हीकल अलर्टिंग सिस्टम अलार्म की आवाज पैदा करती है जिसे पांच फीट दूर तक सुना जा सकता है। आगामी वाहन सुरक्षा नियमों को पूरा करने के लिए नया सुरक्षा फीचर जोड़ा गया है।
4 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
कीमत
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को पिछले साल सितंबर में 10.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एसयूवी के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन को 18.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश करती है और यह 19.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
वैरिएंट्स
चार वैरिएंट्स में उपलब्ध, एसयूवी माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ-साथ 4-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ भी आती है। यह अपने सेगमेंट में सीएनजी किट के साथ पेश की जाने वाली पहली एसयूवी में से एक है।
इंजन पावर और गियरबॉक्स
ग्रैंड विटारा मारुति की न्यू जेनरेशन के-सीरीज 1.5-लीटर, डुअल जेट, डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन से लैस है। यह इंजन 99 bhp का पावर और 136 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट के लिए ई-सीवीटी ट्रांसमिशन का भी इस्तेमाल किया गया है। सीएनजी वर्जन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाते हैं और 86.63 बीएचपी का पावर और 121.5 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं।