Maruti Suzuki Fronx (मारुति सुजुकी फ्रोंक्स) एसयूवी को दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया है। कार निर्माता की लाइनअप में सबसे छोटी एसयूवी को 2.79 लाख दक्षिण अफ्रीकी रैंड की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 12.20 लाख रुपये है। फ्रोंक्स को सुजुकी बैजिंग के तहत दक्षिण अफ्रीका में बेचा जाएगा। यह अफ्रीकी राष्ट्र में लॉन्च होने वाले तीन मॉडलों में से पहला है, जिसमें आने वाले दिनों में XL6 और 5-डोर Jimny (जिम्नी) एसयूवी भी लॉन्च होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki Fronx
- फोटो : Maruti Suzuki
वैरिएंट्स और इंजन पावर
दक्षिण अफ्रीका में सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी को GL (जीएल) और GLX (जीएलएक्स) नाम के दो ब्रॉड वैरिएंट्स में पेश करेगी। एसयूवी सिंगल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल यूनिट शामिल है। यह इंजन 103 bhp का पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5 स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होगा। भारत में मारुति फ्रोंक्स को दो इंजन विकल्पों के साथ बेचती है जिसमें 1.2-लीटर यूनिट के साथ-साथ 1.0-लीटर बूस्टरजेट यूनिट भी शामिल है।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki Fronx
- फोटो : Maruti Suzuki
लुक और डिजाइन
लुक, फीचर्स और अन्य स्पेसिफिकेशंस के मामले में, दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया गया फ्रोंक्स भारत में बेचे जाने वाले फ्रोंक्स से अलग नहीं है। एसयूवी एलईडी हेडलाइट्स, 16 इंच के अलॉय व्हील, 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस के साथ आती है, जिनमें से तीन डुअल-टोन हैं जिनमें ब्लैक रूफ शामिल है।
4 of 6
Maruti Suzuki Fronx
- फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो, फ्रोंक्स क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स कैमरा और एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स के साथ आता है। टॉप-एंड GLX वैरिएंट में बिना चाबी के एंट्री और स्टार्ट, हेड-अप डिस्प्ले, 4.2-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Fronx
- फोटो : Maruti Suzuki
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से, दक्षिण अफ्रीका में फ्रोंक्स स्टैंडर्ड रूप से डुअल फ्रंट एयरबैग के अलावा हिल-होल्ड कंट्रोल और एबीएस जैसी अन्य फीचर्स के साथ उपलब्ध है। जीएलएक्स वैरिएंट में 4 एयरबैग दिए गए हैं।
कीमत
मारुति सुजुकी ने भारत में फ्रोंक्स एसयूवी को 7.46 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया। टॉप-एंड वर्जन की कीमत 13.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। दक्षिण अफ्रीका में फ्रोंक्स के टॉप-एंड GLX वैरिएंट की कीमत 3.35 लाख रैंड है, जो लगभग 14.64 लाख रुपये है।