फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki eVX: मारुति ईवीएक्स कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग के दौरान पहली बार दिखी, जानें डिटेल्स

Fri, 23 Jun 2023 04:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki eVX - फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार eVX Concept electric SUV (ईवीएक्स कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी) को साल 2025 में लॉन्च कर सकती है। इस बहुप्रतीक्षित लॉन्च से पहले, ईवी को यूरोप में ऑल-ब्लैक कैमोफ्लाज में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। eVX कॉन्सेप्ट को मारुति सुजुकी ने इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान प्रदर्शित किया था। जनवरी में ग्लोबल अनवील के बाद यह पहली बार है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी को सड़क पर देखा गया है।

लुक और डिजाइन
मारुति सुजुकी eVX कॉन्सेप्ट के टेस्ट म्यूल को पोलैंड के क्राको की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। ऑटो एक्सपो के दौरान दिखाए गए प्रोटोटाइप के उलट, टेस्टिंग  मॉडल में अलॉय व्हील्स का एक अलग सेट मिलता है और इसका लुक प्रॉडक्शन-मॉडल के काफी नजदीक लगता है। जाहिर तौर पर, कॉन्सेप्ट वर्जन और पोलैंड में देखी गई टेस्टिंग यूनिट के बीच कोई बड़ा अंतर नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
Maruti EVX SUV - फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो में हुई थी पेश
ईवी को अर्बन पर्सनल मोबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है और यह मजबूत सुजुकी 4x4 ड्राइव क्षमता के साथ आती है। ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित कॉन्सेप्ट वर्जन में एयरोडायनामिक सिल्हूट, लंबे व्हीलबेस, छोटे ओवरहैंग और ऑप्टिमम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ सुजुकी की सिग्नेचर एसयूवी डिजाइन देखने को मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
Maruti electric EVX - फोटो : अमर उजाला
क्या है साइज
मारुति सुजुकी eVX इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी कंपनी की पहली ग्लोबल स्ट्रैटेजिक ईवी होगी। यह एक छोटा और कॉम्पैक्ट मॉडल है, जो मारुति की फ्लैगशिप एसयूवी ब्रेजा के साइज का है। मारुति सुजुकी ने कहा कि कॉन्सेप्ट मॉडल की लंबाई 4,300 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,600 मिमी है। उम्मीद है कि इसका प्रॉडक्शन-वर्जन भी इसी साइज का होगा।
 

4 of 5
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
कितनी होगी रेंज
आगामी eVX इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में बहुत कम डिटेल्स सामने आई हैं। कार निर्माता ने पहले पुष्टि की थी कि ईवी 60kWh बैटरी पैक से लैस होगी। लॉन्च होने पर, मारुति सुजुकी eVX इलेक्ट्रिक वाहन एक बार चार्ज करने पर 550 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
नया प्लेटफॉर्म
मारुति सुजुकी ने यह भी पुष्टि की है कि eVX कॉन्सेप्ट का डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म सुरक्षित बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसे एक आरामदायक केबिन मुहैया कराने के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें विभिन्न कनेक्टेड फीचर्स मिलती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें