फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Car Discounts: मारुति सुजुकी की इन तीन कारों पर मिल रही है बंपर छूट, जानें ऑफर

Mon, 07 Nov 2022 08:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Maruti Cars - फोटो : For Reference Only
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) नवंबर में अपनी Ignis (इग्निस), Ciaz (सियाज) और Baleno (बलेनो) पर 50,000 रुपये तक की छूट दे रही है। हालांकि, ये छूट तीन मॉडलों तक सीमित है। हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Suzuki XL6 (मारुति सुजुकी XL6) पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। लेकिन बलेनो CNG मॉडल पर छूट मिल रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
Maruti Suzuki Ignis - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ignis
मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार इग्निस पर नवंबर में सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। Maruti Suzuki Ignis (मारुति सुजुकी इग्निस) के मैनुअल वैरिएंट पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि एएमटी वर्जन पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
Maruti Suzuki Ignis - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इग्निस में 1.2-लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन द्वारा मिलता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स की मदद से 82 bhp और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

4 of 7
Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ciaz
Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज) पर भी छूट मिल रही है। मारुति अपनी अपनी इस मिड-साइज सेडान के सभी मैनुअल वैरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। जबकि ऑटोमैटिक वर्जन पर 30,000 रुपये की छूट मिल रही है। मारुति सुजुकी सियाज भारतीय बाजार में होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस जैसी कारों को टक्कर देती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ciaz में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर की मदद से 103 bhp और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। मारुति सुजुकी सियाज के साथ 20.6 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा करती है। लेकिन अपने प्रतिस्पर्धियों के उलट इसमें इंजन का कोई और ऑप्शन नहीं मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Baleno
Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो) के पेट्रोल मॉडल के साथ-साथ हाल ही में लॉन्च किए गए सीएनजी वर्जन पर भी 10,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। मारुति सुजुकी बलेनो ने इस साल की शुरुआत में कॉस्मेटिक अपडेट और एडिशनल फीचर्स के साथ अपडेट हासिल किया था। अपडेटेड बलेनो को हेड-अप डिस्प्ले (HUD) यूनिट और कनेक्टेड कार टेक जैसे कई तकनीकी अपडेट मिले हैं, जिसके जरिए स्मार्टवॉच का इस्तेमाल कर कार को स्टार्ट किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
बलेनो को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है जो 88 bhp का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि CNG वर्जन में 76 bhp और 98 Nm का टॉर्क मिलता है। मारुति सुजुकी बलेनो पेट्रोल को मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है, जबकि सीएनजी वर्जन में सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें