फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Offers: मारुति सुजुकी की कारों पर 55,000 रुपये तक की भारी छूट, जानें किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट

Sat, 06 Aug 2022 08:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Car Offers: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) देशभर में भारी बारिश के बीच इस महीने डिस्काउंट की बारिश कर रही है। मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में कई नए उत्पादों को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी जल्द ही ग्रैंड विटारा और न्यू-जेनरेशन ऑल्टो के10 को देश में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी अपने मॉडल लाइन-अप पर छूट दे रही है। यदि आप इस महीने मारुति सुजुकी कार घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप अपनी खरीदारी पर अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अगस्त के महीने में मारुति सुजुकी के किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Maruti Suzuki Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto
मारुति सुजुकी जल्द ही ऑल्टो का एक न्यू-जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। लेकिन इस समय इस एंट्री लेवल हैचबैक कार को 23,000 रुपये तक की छूट के साथ पेश किया जा रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत ऑल्टो पर अगस्त के महीने में 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 8,000 रुपये की नकद छूट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 9
2022 Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki S-Presso
मिनी एसयूवी के तौर पर ब्रांड की गई Maruti Suzuki S-Presso हैचबैक कार को हाल ही में नई टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया गया है। कंपनी अपनी इस कार पर काफी आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के ऑफर के तहत S-Presso कार 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के अलावा 35,000 रुपये तक के अग्रिम कैश बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है। अगस्त में इस कार को खरीदने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का भी लाभ मिलेगा। 

4 of 9
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Celerio
सेलेरियो साल-दर-साल बिक्री बढ़ोतरी के मामले में बड़ी संख्या में कमाई कर रही है। अपनी बिक्री संख्या को और मजबूत करने के लिए कंपनी इस महीने मॉडल खरीदने पर शानदार डील दे रही है। इस सौदे में 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 35,000 रुपये का नकद लाभ शामिल है। इसके अलावा, 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट भी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 9
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki WagonR
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगनआर) 30,000 रुपये तक के लाभ के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। वैगनआर कार पर कंपनी के ऑफर के तहत  15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये का नकद लाभ और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट लाभ शामिल है। 
विज्ञापन

6 of 9
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
जल्द लॉन्च होने वाली 2023 मारुति सुजुकी स्विफ्ट के स्पाई शॉट्स ने मारुति कार प्रेमियों में उत्साह पैदा कर दिया है। जिसके बाद लोग अपनी अगली कार खरीदने के लिए कुछ समय के लिए इंतजार कर सकते हैं। लेकिन मारुति सुजुकी खरीदारों को लुभाने के लिए स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल पर छूट दे रही है। स्विफ्ट इस महीने 45,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। इसमें 20,000 रुपये तक का नकद लाभ, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट लाभ शामिल है।
विज्ञापन

7 of 9
2020 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Dzire
Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) सेडान कार कंपनी की लोकप्रिय कार स्विफ्ट पर आधारित है। टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में यह अकसर जगह बनाने में कामयाब रहती है। कंपनी इस सेडान कार को 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 5,000 रुपये के नकद लाभ के साथ उपलब्ध करा रही है। अगस्त के महीन में कार खरीदने पर यह छूट लागू है।

8 of 9
2022 Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Brezza
नई Maruti Suzuki Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा) पर कोई छूट नहीं दी जा रही है, क्योंकि यह देश में कंपनी का सबसे लेटेस्ट मॉडल है। इसे सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार को खरीदारों का काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसी उम्मीद है कि उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए यह एसयूवी जल्द ही डिस्काउंट सूची में शामिल हो जाए।
विज्ञापन

9 of 9
Maruti Suzuki eeco - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Eeco
Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी ईको) एकमात्र वैन है जिसे कंपनी इस समय देश में बिक्री कर रही है। कंपनी ईको पर कई आकर्षक ऑफर दे रही है। जिसमें 10,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट लाभ शामिल है।

कंपनी इस समय अपने सीएनजी लाइन-अप पर कोई छूट नहीं दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें