देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को अपनी नई अपडेटेड Celerio (सेलेरियो) का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया है। मिलेगा शानदार माइलेज।
विज्ञापन
1 of 9
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को अपनी नई अपडेटेड Celerio (सेलेरियो) का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया है। नई मारुति सेलेरियो पिछले साल नवंबर में भारत में कई अपडेट के साथ उतारी गई थी। मारुति सेलेरियो इस समय भारतीय बाजार में सबसे अधिक ईंधन कुशल पेट्रोल कार के रूप में जानी जाती है। मारुति सेलेरियो अब उन खरीदारों को आकर्षित करने की फिराक में है जहां सीएनजी आसानी से उपलब्ध है।
विज्ञापन
2 of 9
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च
- फोटो : Maruti Suzuki
सीएनजी मॉडल की बिक्री बढ़ी
मारुति का दावा है कि उसने पिछले पांच वर्षों में अपनी सीएनजी वाहनों की बिक्री में 22 प्रतिशत सीएजीआर की बढ़ोतरी दर्ज की है। मारुति सुजुकी देश में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कारों की पेशकश करने में सबसे आगे रही है। मारुति सुजुकी में मार्केटिंग और बिक्री के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "हमारे पास सड़क पर आठ ग्रीन मॉडल का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है और हम ने लगभग 9,50,000 एस-सीएनजी वाहन बेचे हैं।" ऑल-न्यू सेलेरियो एस- सीएनजी हमें भारत में ग्रीन व्हीकल्स को बड़े पैमाने पर अपनाने की हमारी महत्वाकांक्षा के करीब एक कदम आगे ले जाएगी।"
विज्ञापन
3 of 9
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च
- फोटो : Twitter
इंजन और माइलेज
इस लोकप्रिय हैचबैक का सीएनजी वर्जन पेट्रोल मॉडल के जैसी ही डिजाइन और फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने कार में सिर्फ एक ही बदलाव किया है और वह है कि इसमें एक सीएनजी टैंक लगाया गया है। इसे 1.0-लीटर डुअल-जेट डुअल VVT K-Series इंजन से पावर मिलती है जिसे 60-लीटर क्षमता वाले CNG टैंक के साथ जोड़ा गया है। मारुति का कहना है कि Celerio CNG का प्रमाणित माइलेज 35.60 किलोमीटर प्रति किलो है।
4 of 9
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च
- फोटो : Maruti Suzuki
पावर डिटेल्स
सेलेरियो सीएनजी 82.1 Nm का टार्क जेनरेट करती है जो पेट्रोल वर्जन में मिलने वाले 89 Nm से सिर्फ थोड़ा सा कम है। साथ ही सीएनजी मॉडल में 56 hp का पावर मिलता है जो पेट्रोल वर्जन के 64 hp की तुलना में थोड़ा कम है। लेकिन सेलेरियो सीएनजी जहां सही आकड़े पेश करती है, वह है इसकी कम चलने वाली लागत। Maruti Suzuki Celerio सिर्फ पेट्रोल-ओनली ऑप्शन में चलाने पर 26.68 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है। जबकि CNG वैरिएंट हर किलो सीएनजी में 35.60 किलोमीटर की दूरी तय करता है।
विज्ञापन
5 of 9
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च
- फोटो : Maruti Suzuki
मिलता है ज्यादा स्पेस
नई मारुति सुजुकी सेलेरियो मॉड्यूलर हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिसका इस्तेमाल मारुति अपने अन्य हैचबैक वैगनआर, स्विफ्ट और बलेनो में करती है। नई सेलेरियो अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी है और इसकी लंबाई 3,695 mm, चौड़ाई 1,655 mm, ऊंचाई 1,555 mm और व्हीलबेस 2,435 mm है। इसकी लंबाई और ऊंचाई आउटगोइंग मॉडल के जितनी ही है, लेकिन नया मॉडल 55 mm चौड़ा है, जबकि व्हीलबेस 10 mm ज्यादा लंबा है। नई सेलेरियो का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है, जो पहले से 5mm ज्यादा है।
विज्ञापन
6 of 9
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च
- फोटो : Maruti Suzuki
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन के मामले में नई सेलेरियो पेट्रोल और सीएजी मॉडल में कोई फर्क नहीं है। नई सेलेरियो का लुक पुराने मॉडल से बिलकुल हटकर है। फर्स्ट-जेनरेशन सेलेरियो के स्क्वैरिश और एंगुलर डिजाइन को स्मूद फ्लोइंग कर्व्स और अधिक गोल डिजाइन से बदल दिया गया है। कार का फ्रंट लुक अंडाकार दिखने वाले हेडलैम्प्स से खास दिखता है, जिसमें एक नए डिजाइन किए गए ग्रिल में क्रोम स्ट्रिप दी गई है। फ्रंट बंपर अच्छी तरह से तराशा गया है, जिसमें ब्लैक कंट्रास्ट ट्रिम और गोल फॉग लैंप मिलते हैं।
प्रोफाइल में, नई सेलेरियो में बॉडी कलर्ड विंग और लिफ्ट-टाइप डोर हैंडल हैं, जो आउटगोइंग मॉडल पर देखे गए पुल-टाइप के अलग हैं। इसमें एक बड़ा ग्लास हाउस और एक पतला रूफलाइन भी है। खासतौर पर, नई सेलेरियो के उच्च वेरिएंट में डार्क 15-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। रियर प्रोफाइल तुलनात्मक रूप से सरल है, जिसमें गोल टेल-लैंप और बेहतर कंटूर वाला बंपर है।
कलर ऑप्शन
मारुति सेलेरियो 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर, ग्लिस्टेनिंग ग्रे, सॉलिड फायर रेड, स्पीडी ब्लू और कैफीन ब्राउन रंग शामिल हैं।
विज्ञापन
7 of 9
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च
- फोटो : Maruti Suzuki
इंटीरियर और फीचर्स
नई अपडेटेड सेलेरियो में अब पहले से ज्यादा स्पेस मिलता है। कार में नए फीचर्स जैसे फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़े टैब जैसी इंफोटेनमेंट स्क्रीन से लैस है। कार में शार्प डैश लाइन्स के साथ सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के लिए नया डिजाइन है। 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। हालांकि सीट और अपहोल्स्ट्री मैटेरियल बेसिक हैं।
8 of 9
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च
- फोटो : Maruti Suzuki
सेफ्टी फीचर्स
नई मारुति सुजुकी सेलेरियो के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS और ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक और ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए हिल होल्ड असिस्ट शामिल हैं। कुल मिलाकर, नई सेलेरियो 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। मारुति सुजुकी का दावा है कि नई सेलेरियो फ्रंटल ऑफसेट, साइड क्रैश और पैदल यात्री सुरक्षा जैसे सभी भारतीय सुरक्षा नियमों की अनुपालन करती है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च
- फोटो : Maruti Suzuki
कीमत और मुकाबला
Maruti Suzuki Celerio CNG मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 6.58 लाख रखी गई है। भारतीय बाजार में सेलेरियो सीएनजी का मुकाबला टाटा मोटर्स की जल्द ही लॉन्च होने वाली टियागो सीएनजी और सैंट्रो सीएनजी से होगा। मारुति सुजुकी ने बताया कि भारत में लॉन्चिंग होने के बाद से दो महीनों में नई सेलेरियो के लिए 25,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई है।