देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) न्यू जेनरेशन Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) को 30 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
1 of 7
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : For Reference Only
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) न्यू जेनरेशन Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) को 30 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। एसयूवी का नया मॉडल काफी बेहतर डिजाइन और इंटीरियर के साथ-साथ ज्यादा ईंधन कुशल इंजन के साथ आएगा। जेनरेशन बदलाव के साथ, ब्रेजा को ग्रीन शेड सहित नए एक्सटीरियर कलर स्कीम के साथ पेश किया जाएगा।
बदल जाएगा नाम
दिलचस्प बात यह है कि नेक्स्ट जेनरेशन के मॉडल लाइनअप में 'विटारा' नाम को हटा दिया जाएगा और इसका नाम मारुति ब्रेजा होगा। यह इस साल अर्टिगा और XL6 फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग के बाद ब्रांड की तीसरी प्रमुख लॉन्च होगी।
इंजन और गियरबॉक्स
2022 मारुति ब्रेजा नई अर्टिगा से लिए गए नए 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर K15C डुअलजेट पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करेगी। पुरानी पड़ गई 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को नई 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट से बदल दिया जाएगा जैसा कि हमने अपडेटेड अर्टिगा में देखा है। एक 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलता रहेगा।
विज्ञापन
3 of 7
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : social media
नए मॉडल में होंगे कई बदलाव
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीया बाजार में लॉन्चिंग के बाद से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही है। अपकमिंग अपडेटेड मॉडल के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन के साथ ही केबिन के अंदर कई अपडेट्स के साथ आने की उम्मीद है।
4 of 7
2022 Maruti Brezza Front
- फोटो : Extreme Media
मिलेगा नया लुक
उम्मीद है कि एसयूवी के फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया जाएगा और यह पहले के मुकाबले इसका लुक शार्प होगा। इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ शार्प और क्रिस्प एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप होंगे। फ्रंट और रियर में अपडेटेड बंपर होंगे। जबकि अलॉय व्हील्स के भी नए डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है। यह पहली बार सनरूफ के साथ आ सकता है। यानी इन बदलावों के साथ मौजूदा मॉडल की तुलना में नई ब्रेजा प्रीमियम हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
2022 Maruti Suzuki Vitara Brezza
- फोटो : Extreme Media
मिल सकते हैं ये नए फीचर्स
केबिन के अंदर भी, नई ब्रेजा में कई नए डिजाइन अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। केबिन के अंदर डैशबोर्ड और ओवरऑल लेआउट बदल सकता है, साथ ही नए फीचर्स भी होंगे। यह नए XL6 और Ertiga से लिए गए 9.0-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आ सकता है। नए मॉडल के फीचर्स की बात करें तो इसमें 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, एचयूडी डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग, 6 एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सुजुकी की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
6 of 7
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
अनुमानित कीमत
एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव और नए इंजन के साथ, मारुति ब्रेजा 2022 मॉडल वर्ष एक अच्छी कीमत बढ़ोतरी के साथ आएगी। फिलहाल मौजूदा मॉडल के बेस वैरिएंट की कीमत 7.84 लाख रुपये और रेंज-टॉपिंग मॉडल की कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। न्यू जेनरेशन मॉडल के 8 लाख रुपये से 12 लाख रुपये की प्राइस रेंज के भीतर आने की उम्मीद है।
मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्च होने पर, 2022 मारुति सुजुकी ब्रेजा का मुकाबाला Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट), और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300) जैसे कारों के साथ होगा।