फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Hyundai Venue: खरीदनी है नई ह्यूंदै वेन्यू फेसलिफ्ट तो करना होगा तीन महीने इंतजार, बुकिंग 15000 के पार

Sat, 18 Jun 2022 01:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने हाल ही में Venue के अपडेटेड फेसलिफ्ट वर्जन को देश में लॉन्च किया है। कंपनी ने खुलासा किया कि नई ह्यूंदै वेन्यू फेसलिफ्ट में वैरिएंट और ग्राहक के स्थान के आधार पर तीन महीने तक का वेटिंग पीरिड चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने हाल ही में Venue के अपडेटेड फेसलिफ्ट वर्जन को देश में लॉन्च किया है। नई 2022 Hyundai Venue फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 7.53 लाख रुपये से लेकर 12.57 लाख रुपये तक रखी गई है। ह्यूंदै मोटर इंडिया के निदेशक - बिक्री और विपणन, तरुण गर्ग ने कहा है कि नई वेन्यू फेसलिफ्ट अपने आधिकारिक लॉन्च से पहले ही 15,000 बुकिंग हासिल करने में कामयाब रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
वेटिंग पीरिड
गर्ग के मुताबिक, सेमीकंडक्टर की कमी बनी हुई है और कंपनी के पास मौजूदा समय में 1,35,000 यूनिट्स का बैकलॉग है। इनमें से 25,000 लंबित ऑर्डर पुराने वेन्यू के लिए हैं। कंपनी ने खुलासा किया कि नई ह्यूंदै वेन्यू फेसलिफ्ट में वैरिएंट और ग्राहक के स्थान के आधार पर तीन महीने तक का वेटिंग पीरिड चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
3 लाख बिक्री का मील का पत्थर
नई 2022 ह्यूंदै वेन्यू फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक अपडेट के साथ-साथ कई नए फीचर्स मिलते हैं, जिसमें 11 सेगमेंट-फर्स्ट शामिल हैं। मई 2019 में लॉन्च होने के बाद से तीन वर्षों में यह इसका पहला बड़ा अपडेट है। इसके अलावा, वेन्यू ने हाल ही में देश में 3 लाख बिक्री का मील का पत्थर भी हासिल किया है।

4 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
कितनी हैं कीमतें
अपडेटेड मॉडल लाइनअप 6 ट्रिम्स - E, S, S+, S (O), SX और SX (O) के साथ 10 वैरिएंट्स में उतारा गया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई अहम बदलाव किए गए हैं। 1.0 लीटर पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 7.53 लाख रुपये से शुरू होती है और टर्बो पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये तय की गई है। नई वेन्यू डीजल 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। ये सबी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं। कंपनी ने कहा है कि ये इंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं। यानी भविष्य में इनकी कीमत में इजाफा हो सकता है। 

बुकिंग अमाउंट
नई 2022 Hyundai Venue एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 21,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर इसे ऑनलाइन या अधिकृत ह्यूंदै डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
इंजन पावर और गियरबॉक्स
ह्यूंदै ने नई वेन्यू के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन के साथ ही 1.0-लीटर टर्बो GDi और 1.2-लीटर MPi कप्पा पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल या आईएमटी के साथ-साथ डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन बरकार रहेगा। 

इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83 PS का पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इसे पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है। इससे ज्यादा पावरफुल टर्बो मोटर है जो 120 PS और 172 Nm का टार्क जेनरेट करती है। जबकि डीजल इंजन 100 PS का पावर और 240 NM का टार्क जेनरेट करता है। टर्बो पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड सेमी-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 7-स्पीड डीसीटी यूनिट से जोड़ा जाता है, वहीं डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

2022 वेन्यू फेसलिफ्ट में तीन ड्राइव मोड भी मिलेंगे जिनमें नॉर्मल, इको और स्पोर्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
शानदार फीचर्स
फीचर्स अपडेट की बात करें तो, कस्टमाइजेबल थीम के साथ, नई वेन्यू का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर किआ कैरेंस के जैसे दिखता है। इसमें इन-बिल्ट नेविगेशन के साथ अपडेटेड 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और पूरी तरह से नया सॉफ्टवेयर मिलता है जो 60 ब्लूलिंक कनेक्टेड कार फीचर्स और ओवर-द-एयर अपडेट को सपोर्ट करता है। यह 10 क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। नई वेन्यू के ग्राहक अब एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट के साथ होम टू कार (H2C) के जरिए कई कार फंक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं। और यह फीचर स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
सुरक्षा फीचर्स
नई 2022 Hyundai Venue में ढेर सारे फीचर्स के साथ-साथ एक बेहतर स्ट्रक्चरल ताकत मिलती है। इसकी 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, औटेमेटिक हेडलैंप, कॉर्नरिंग लैंप, डायनेमिक दिशानिर्देशों के साथ रियर पार्किंग असिस्ट कैमरा, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल असिस्ट कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)  शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें