महिंद्रा की ओर से XUV400 पर बड़ा अपडेट आया है। कंपनी ने सोशल मीडिया और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी इलेक्ट्रिक कार को पेश करने की डिटेल्स शेयर की हैं।
विज्ञापन
2 of 6
महिंद्रा एक्सयूवी 400
- फोटो : Mahindra
इस तारीख को होगी पेश
कंपनी की ओर से बताया गया है कि नई इलेक्ट्रिक XUV400 को 8 सिंतबर को पेश किया जाएगा। 15 सेंकेड के एक वीडियो में दिखाया गया है कि कंपनी नए पीक Twin लोगों के साथ नई XUV400 को लाएगी। इस वीडियो में इलेक्ट्रिक कार की झलक दिखाई गई है। इसमें इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ नई हेडलाइट्स, नई फ्रंट ग्रिल, टेल लैंप्स के लिए नया डिजाइन और रिप्रोफाइल्ड टेल गेट देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
महिंद्रा एक्सयूवी 400
- फोटो : Mahindra
कैसा है वीडियो
वीडियो की शुरूआत में XUV400 से इलेक्ट्रिक चार्जर प्लग हटाया गया है। इसके बाद जल्दी से डीआरएल शुरू होने के साथ ही प्रोजेक्टर हेडलैंप ऑन होते हैं। जिसके बाद नए पीक Twin लोगो पर लाइट दी गई है। इसके बाद नए लोगो को नई XUV400 के फ्रंट ग्रिल के साथ दिखाया गया है। इसके बाद XUV400 की बैजिंग वीडियो में दिखाई गई है। सबसे आखिर में रिविल करने की तारीख की घोषणा की गई है।
4 of 6
महिंद्रा एक्सयूवी 400
- फोटो : Mahindra
XUV300 की तरह होगी XUV400?
उम्मीद की जा रही है कि नई XUV400 को भी XUV300 के जैसे डायमेंशंस के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से XUV400 को 4.2 मीटर लंबा किया जा सकता है जिससे इसमें XUV300 के मुकाबले ज्यादा बूट स्पेस मिल सकता है। XUV300 की कुल लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1821 एमएम, हाइट 1627 एमएम है और XUV300 का व्हीलबेस 2600 एमएम है।
विज्ञापन
5 of 6
महिंद्रा एक्सयूवी 400
- फोटो : Mahindra
कितनी होगी ड्राइविंग रेंज
X100 प्लेटफॉर्म पर आधारित Mahindra XUV400 LG से हासिल की गईं एनएमसी बैटरी का इस्तेमाल करेगी। कंपनी का कहना है कि ये बैट्री सेल टाटा की नेक्सन ईवी में इस्तेमाल होने वाले सिलिंड्रिकल एलएफपी सेल की तुलना में बेहतर हैं। एनएमसी बैटरी से कार को ज्यादा पावर और लंबी दूरी की रेंज मिलेगी। नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी के फुल चार्ज होने पर 400 किमी से ज्यादा रेंज देने की संभावना है।
किनसे मिलेगी चुनौती
कंपनी की इलेक्ट्रिक कार XUV400 को बाजार में पहले से मौजूद टाटा और एमजी से टक्कर मिलेगी। टाटा की ओर से नेक्सन ईवी और ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक वर्जन में आती हैं तो एमजी की ओर से जेडएस ईवी पहले से ही बाजार में मौजूद है।