फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda cars: फेस्टिव सीजन से पहले होंडा का बड़ा धमाका, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Fri, 02 Sep 2022 02:46 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा की सभी कारों पर कंपनी की ओर से तगड़े डिस्काउंट ऑफर किये गए हैं जिसका फायदा आप डीलरशिप पर जाकर उठा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक ये ऑफर्स सिर्फ 30 सिंतबर तक लागू रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
होंडा की कारों पर मिल रहे ऑफर्स - फोटो : Honda
अगर आप अपने लिए इस त्योहारी सीजन में होंडा की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कंपनी की ओर से आपके लिए जबर्दस्त ऑफर दिये गए हैं। होंडा की सभी कारों पर कंपनी की ओर से तगड़े डिस्काउंट ऑफर किये गए हैं जिसका फायदा आप डीलरशिप पर जाकर उठा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक ये ऑफर्स सिर्फ 30 सिंतबर तक लागू रहने वाले हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
होंडा की कारों पर मिल रहे ऑफर्स - फोटो : Honda
होंडा सिटी की पांचवीं पीढ़ी पर है तगड़ा डिस्काउंट
इस सिंतबर में कंपनी की ओर से अपनी प्रीमियम सेडान सिटी की पांचवीं पीढ़ी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 27496 रुपये तक के बेनिफिट आप इस कार पर ले सकते हैं। इनमें 5 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट या एक्सेसरीज़ पर 5496 रुपये का डिस्काउंट लिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से कार एक्सचेंज करने पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा साथ में कार एक्सचेंज बोनस के तौर पर 7 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। 5 हजार रुपये कस्टमर लॉयल्टी बोनस और 5 हजार रुपये का अतिरिक्त कॉरपोरेट डिस्काउंट भी होंडा सिटी पर ऑफर किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
होंडा की कारों पर मिल रहे ऑफर्स - फोटो : Honda
होंडा सिटी की चौथी पीढ़ी पर है ये ऑफर
होंडा ने अपनी सिटी कार की चौथी जनरेशन पर 5 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस देने का वादा किया है। लेटेस्ट फिफ्थ जनरेशन होंडा सिटी की तरह इस पर कोई और डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 

 

4 of 6
होंडा की कारों पर मिल रहे ऑफर्स - फोटो : Honda
अमेज पर है इतना डिस्काउंट
अपनी सबसे सस्ती सेडान कार अमेज पर कंपनी की ओर से 8 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें 5 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी बोनस और 3 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
होंडा की कारों पर मिल रहे ऑफर्स - फोटो : Honda
Honda WR-V पर भी है ऑफर
होंडा की ओर से WR-V पर कार एक्सचेंज डिस्काउंट 10 हजार रुपये, कार एक्सचेंज बोनस 7 हजार रुपये, कॉरपोरेट डिस्काउंट 5 हजार रुपये और कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर 5 हजार रुपये के बेनिफिट्स ऑफर किये जा रहे हैं। इस कार पर कुल 27 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स आप बुकिंग के समय ले सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होंडा की कारों पर मिल रहे ऑफर्स - फोटो : Honda
होंडा जैज़ पर मिलेगा इतना डिस्काउंट
अगर आप जैज़ को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको कुल 25 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स हो सकते हैं। कंपनी की ओर से इसके पेट्रोल वर्जन के सभी मॉडल्स पर कॉरपोरेट डिस्काउंट 3 हजार रुपये, कस्टमर लॉयल्टी बोनस 5 हजार रुपये, कार एक्सचेंज करने पर 10 हजार का डिस्काउंट और कार एक्सचेंज करने पर 7 हजार रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें