Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी XUV300 TurboSport वैरिएंट की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अब वैरिएंट्स के आधार पर 43,000 रुपये तक महंगी हो गई है। Mahindra XUV300 TurboSport को तीन ट्रिम्स - W6, W8 और W8 (O) में पेश किया गया है। BS6 फेज 2 अनुपालन के साथ अपडेटेड XUV300 टर्बो पेट्रोल इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और तब से यह पहली बड़ी बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
2 of 5
Mahindra XUV300 TurboSport
- फोटो : Mahindra
कितनी हुई महंगी
Mahindra XUV300 TurboSport W6 वैरिएंट पर की कीमत में 36,400 रुपये का इजाफा किया गया है, जबकि W8 मोनोटोन अब 37,300 रुपये महंगा हो गया है। W8 डुअल-टोन वैरिएंट में सबसे कम 34,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि W8 (O) डुअल-टोन वैरिएंट अब 40,400 रुपये महंगा हो गया है। XUV300 W8 (O) मोनोटोन वर्जन पर सबसे ज्यादा 43,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। XUV300 TurboSport रेंज की कीमत अब 10.71 लाख रुपये से शुरू होकर 13.30 लाख रुपये तक जाती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Mahindra XUV300 TurboSport
- फोटो : Mahindra
ताकतवर इंजन
XUV300 TurboSport इस समय देश में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे पावरफुल सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। इसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 128 बीएचपी का पावर और 230 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। ओवर-बूस्ट फंक्शन एसयूवी पर टॉर्क आउटपुट को 250 एनएम तक बढ़ा देता है। XUV300 के स्टैंडर्ड पेट्रोल वैरिएंट की तुलना में ज्यादा पावरफुल इंजन वाला यह ऑप्शन पहले से ही 50,000 रुपये महंगा मिलता है।
4 of 5
Mahindra XUV300 TurboSport
- फोटो : Mahindra
इंटीरियर
Mahindra XUV300 TurboSport एसयूवी में रेड इन्सर्ट के साथ पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल और लोअर एयर डैम, ब्लैक आउट ओआरवीएम, लैदरेट सीट के साथ ब्लैक इंटीरियर और क्रोम-फिनिश्ड पैनल के साथ-साथ नया ब्लेजिंग ब्रॉन्ज कलर विकल्प सिंगल और डुअल-टोन ऑप्शंस में उपलब्ध है।
फीचर्स
फीचर की बात करें तो, XUV300 TurboSport एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और पार्क असिस्ट के साथ रिवर्स कैमरा से लैस है। यह एसयूवी 6 एयरबैग, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस, ईएसपी, और बहुत सारे फीचर्स कुछ के साथ आती है।