फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lithium: जम्मू-कश्मीर के बाद राजस्थान में मिला लिथियम का भंडार, ईवी क्रांति के लिए क्या हैं इसके मायने

Tue, 09 May 2023 06:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नागौर में मिला लिथियम का सबसे बड़ा भंडार - फोटो : अमर उजाला
भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्रांति के हौसले बुलंद हो गए हैं। इसकी वजह से वह रिपोर्ट है कि राजस्थान में लिथियम के भंडार की एक बड़ी मात्रा की खोज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां के भंडार से अकेले देश की 80 प्रतिशत मांग को पूरा किया जा सकते हैं। इस समय, भारत इस महत्वपूर्ण धातु की अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चीन पर निर्भर है जो उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ-साथ ईवी बैटरी के निर्माण में एक प्रमुख कंपोनेंट है।
विज्ञापन

2 of 5
रियासी में लीथियम का भंडार - फोटो : ANI
खबरों के मुताबिक देश में सबसे हालिया लिथियम की खोज राजस्थान के डेगाना में हुई है और यहां की गुणवत्ता इस साल की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में खोजे गए लिथियम से भी बेहतर है। यह देश के भीतर ईवी उत्पादन में तेजी लाने और साथ ही - अप्रत्यक्ष रूप से - मोबिलिटी सॉल्यूशंस के लिए विदेशी बाजारों से आयातित तेल पर निर्भरता को कम करने की व्यापक क्षमता रखता है।
विज्ञापन

3 of 5
इलेक्ट्रिक कार का भविष्य उज्जवल है। - फोटो : iStock
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी टेक्नोलॉजी को काफी तेज रफ्तार से अपडेट किया जा रहा है। इस समय हर बैटरी पैक के लिए लगभग आठ किलो लिथियम की जरूरत होती है। पीटीआई की एक रिपोर्ट में पहले जिक्र किया गया था कि इस अनुमान से, भारत का आर्थिक रूप से निकालने योग्य लिथियम भंडार 184.4 मिलियन इलेक्ट्रिक कारों को बिजली देने के लिए पर्याप्त होना चाहिए। 

4 of 5
EV Battery - फोटो : For Reference Only
भारत सरकार साल 2030 तक EV को 300 तक बढ़ाने की स्कीम पर काम कर रही है। इस स्कीम में लिथियम पर बहुत ज्यादा निर्भरता रहने वाली है। क्योंकि सारे इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी से ही संचालित होते हैं। यह रिचार्जेबल बैटरी लिथियम से ही बनाई जाती है। देश में लिथियम के भंडारों से जब माइनिंग शुरू हो जाएगी, तो प्रचुर मात्रा में सस्ता लिथियम भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री को बढ़ावा देगा। क्योंकि बैटरी की लागत कम हो जाएगी। इलेक्ट्रिक वाहन में बॉडी और मोटर के बाद बैटरी की कीमत ही सबसे ज्यादा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
EV Battery - फोटो : For Reference Only
राजस्थान में खोज के साथ यह आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है। और ऐसे समय में जब भारत ने 2018-2021 के बीच लिथियम के आयात पर लगभग 26,000 करोड़ रुपये खर्च किए, स्थानीय रूप से निकाले जाने वाले लिथियम हुकूम का इक्का साबित हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें