फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV300 AMT इस महीने होने जा रही है लांच, इतनी हो सकती है कीमत

Tue, 11 Jun 2019 11:40 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Mahindra XUV300 AMT - फोटो : Google
Mahindra की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 आते ही मार्किट में छा चुकी है। यह पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल मॉडल की कीमत 7.90 लाख से लेकर 10.25 लाख रुपये के बीच है। जबकि इसके डीजल मॉडल की कीमत 8.49 लाख रुपये से लेकर 10.80 लाख रुपये के बीच है। XUV300 के पेट्रोल और डीजल में चार वेरियंट (W4, W6, W8 और W8 ऑप्शन) मिलेंगे। फिलहाल यह मैन्युअल गियरबॉक्स में है लेकिन अब कंपनी इसे AMT ट्रांसमिशन के साथ इसी महीने लांच करने की तैयारी में है। उम्मीद है XUV300 W6 में AMT ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी और इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन

लुक्स और फीचर्स

2 of 3
Mahindra XUV300 AMT - फोटो : Google
XUV500 की तरह मौजूदा XUV300 का स्टाइल भी चीता से प्रेरित है। इसका डिजाइन आकर्षित करता है। इसके फ्रंट में स्लिम ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और डेटाइम रनिंग लैम्प्स दिए गए हैं। ब्लैक कलर में दी गई फॉग लैम्प हाउसिंग एक पतली डीआरएल स्ट्रिप के जरिये हेडलैम्प से जुड़ी है जिससे इसका लुक देखते ही बनता है। इसका अलावा इसका साइड प्रोफाइल बढ़िया लगा तो वही रियर लुक काफी स्मार्ट है, साथ ही इसके स्टाइलिश टेल लैम्प बेहतरीन नजर आते हैं। इस गाड़ी में ड्यूल एयरबैग्स, ABS, 4 व्हील्स डिस्क ब्रेक के साथ, पावर विंडो, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

3 of 3
Mahindra XUV300 AMT - फोटो : google
Mahindra XUV300 में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा।  इसका पेट्रोल इंजन 1.2-लीटर का है, जो 110hp का पावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करता है जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 117hp का पावर 300Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं।  महिन्द्रा की XUV300, Ssangyong’s X100 प्लेटफॉर्म पर बनी है। आपको बता दें कि यह प्लेटफॉर्म Tivoli में भी इस्तेमाल किया गया है लेकिन XUV300 के लिए इस प्लेटफॉर्म को थोड़ा मॉडिफाई किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें