जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा XUV500, Scorpio और Mahindra Thar 2020 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि वायरस और लॉकडाउन के चलते नई Mahindra Thar की लॉन्चिंग में देरी हुई है। जबकि XUV500 और Scorpio को अब 2021 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं नई जनरेशन महिंद्रा थार 2020 को दिवाली से पहले बिक्री के लिए बाजार में लाया जाएगा। बता दें कि कंपनी पहले थार को मई-जून में लॉन्च करने जा रही थी। थार को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। हाल ही में इसे प्लास्टिक के सफेद कवर से ढके हुए देखा गया था जिसे आमतौर पर डीलरशिप पर भेजे जाने के दौरान देखा जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
New Mahindra Thar SUV
- फोटो : Social Media
मिलेंगे ये विकल्प
नई जनरेशन महिंद्रा थार 2020 को पहली बार पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ उतारा जा रहा है। इसे 2020 ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था। इस दौरान कंपनी ने तीन नए पेट्रोल इंजनों की घोषणा की थी। इसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड, 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड और 2.0- लीटर टर्बोचार्ज्ड शामिल है। नए इंजन में इंटीग्रेटेड एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड्स, ऑफ-सेट क्रेंकशाफ्ट्स, ड्यूल-मास फ्लाइव्हील और 250 बार फ्यूल इंजेक्शन रेल सिस्टम शामिल है।
विज्ञापन
3 of 5
mahindra thar
पावर
महिंद्रा थार 2020 में नया 1.5-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन हो सकता है। यह इंजन 163 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का पीक टार्क जनरेट करता है। इस एसयूवी को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ पेश किया जाएगा। वहीं इसमें बीएस6 कम्प्लायंट 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 140 एचपी का पावर जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है, लेकिन थार में इसे कुछ समय बाद शामिल किए जाने की उम्मीद है।
4 of 5
New Mahindra Thar SUV
- फोटो : Social Media
कीमत
महिंद्रा थार आपको नए डिजाइन में देखने को मिलेगी। इसमें गोल हेडलैम्प्स, सात-स्लेट ग्रिल को शामिल किया जाएगा। एसयूवी के पहियों को भी डिजाइन किया जाएगा। बाजार में महिंद्रा थार की अपनी एक अलग पहचान है। भारतीय बाजार में यह काफी पॉपुलर है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 10 से 14 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च करेगी।
बता दें कि नई 2020 महिंद्रा पहले से ज्यादा सुविधाओं से लैस होगी। नई एसयूवी में नए मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट आदि दिया जाएगा। वहीं सेफ्टी के लिए इसमें दो एयरबैग्स, ABS के साथ EBD,रियर पार्किंग सेंसर आदि दिए जाएंगे। इसके टॉप-वेरियंट्स में रियर पार्किंग कैमरा भी होगा। एसयूवी में फ्रंट-फेसिंग सेकंड-रो सीट्स मिलेंगी।
उम्मीद है कि यह कार पुरानी थार से महंगी होगी। कंपनी की पुरानी थार की कीमत 9.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।