फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra KUV100 NXT BS6 भारत में हुई लॉन्च, डीजल मॉडल हुआ बंद, जानें फीचर्स और हर वेरिएंट की कीमत

Wed, 22 Apr 2020 02:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra KUV100 NXT BS6 - फोटो : Mahindra
Mahindra (महिंद्रा) ने अपनी माइक्रो SUV KUV100 NXT को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक लॉन्च कर दिया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में XUV300 (एक्सयूवी 300) और Bolero (बोलेरो) के बाद यह तीसरी कार से जिसे BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट किया गया है। डीलरशिप में इस कार की बुकिंग पहले से चालू है और अब इसकी कीमतों का खुलासा हो गया है। हालांकि अभी इस कार की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है और लॉकडाउन खत्म होने के बाद कार की डिलिवरी चालू हो जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Mahindra KUV100 NXT BS6
डिजाइन
नई Mahindra KUV100 NXT में BS6 ईंधन के अलावा कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसमें कोई मैकेनिकल या कोई कॉस्मैटिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसका लुक और डिजाइन पुराने BS4 मॉडल की तरह ही है। हालांकि इसमें सनग्लास से प्रेरित एलईडी हेडलैम्प और डीआरएल, स्लीक ग्रिल, बड़े एयर डैम, दोनों बंपर पर फॉक्स स्किड प्लेट मिलेंगे। नई एसयूवी में पुराने BS4 मॉडल की तरह 15 इंच अलॉय व्हील्स, इंटीग्रेटेड रूफ रेल्स और डबल बैरल टेल लाइट मिलना जारी रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahindra KUV100 NXT BS6
इंजन
Mahindra KUV100 NXT  में BS6 मानक वाला mFalcon 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन में 82 bhp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस एसयूवी में अभी भी 6-सीटर और 5-सीटर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। साथ ही इसमें माइक्रो-हाइब्रिड इंजन स्टार्ट-स्टॉप तकनीक भी मिलती है। 

4 of 5
Mahindra KUV100 NXT BS6
फीचर्स
Mahindra ने KUV100 NXT  में मिलने वाले फीचर्स में भी कोई बदलाव नहीं किया है। इस SUV में नेविगेशन के साथ 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, HVAC सिस्टम के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्विच, कीलेस एंट्री, टेलगेट के लिए रिमोट ओपनिंग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल विथ मल्टि-इंफोर्मेशन डिस्प्ले (MID), ब्ल्यूसेंस ऐप मिलता है। सेफटी फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में डबल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra KUV100 NXT BS6 - फोटो : Mahindra
कीमत
Mahindra KUV100 NXT BS6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.54 लाख से शुरू होती है। इस मिनी एसयूवी के BS6 अवतार में पेट्रोल मॉडल के लिए 22,000 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं इस कार के डीजल वेरिएंट को बंद कर दिया गया है। कंपनी ने इसके बेस K2 मॉडल को भी बंद कर दिया है और KUV100 NXT लाइन-अप अब K2 Plus (K2 प्लस) वेरिएंट से शुरू होता है। 
 
वेरिएंट कीमत (रुपये)
KUV100 NXT K2+ 6 सीटर 5.54 लाख
KUV100 NXT K4+ 6 सीटर 6.01 लाख
KUV100 NXT K6+ 6 सीटर 6.53 लाख
KUV100 NXT K8  5 सीटर 7.15 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें