फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बाजार के लिए सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बना रही है जीप, कीमत और फीचर्स के साथ जानिए कब होगी लॉन्च

Tue, 21 Apr 2020 05:29 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jeep compass (File Photo)
भारत में फीएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल (एफसीए) ग्रुप के लिए जीप ब्रांड एक लाइफलाइन की तरह है। बता दें कि 2017 में एफसीए ग्रुप ने कम्पास एसयूवी को बाजार में उतारा था। इस जीप को भारत में काफी पसंद किया गया। इसकी एक वजह यह भी रही कि कम्पास जीप कंपनी की सबसे सस्ती जीप है। कंपनी इस एसयूवी की अब तक भारत में 50 हजार यूनिट बेच चुकी है। जबकि 17 हजार से अधिक कारों को देश से एक्सपोर्ट किया गया है। कम्पास लॉन्च करना कंपनी का एक सही फैसला था। वहीं कंपनी के पास एक और अधिक किफायती मॉडल है जो एक सब -4 मीटर एसयूवी है जिसे जल्दी ही बाजार में उतारा जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Jeep Compass BS6 (File Photo) - फोटो : Jeep
16 लाख रूपये से शुरू हो सकती है कीमत

फीएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल इंडिया के प्रसिडेंट और  मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थ दत्ता ने कहा कि हम बहुत सक्रिय रूप से भारतीय बा जार के लिए एक सब-4 मीटर एसयूवी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं किसी तारीख का एलान नहीं कर सकता हूं लेकिन यह एक वादा है जो मिस्टर मार्चिओनी ने किया था। भारत में इस कंपनी को कम्पास जीप ने बहुत सफलता दिलाई है। इसकी कीमतों की बात की जाए तो इसकी शुरुआती कीमत 16 लाख रुपये है जो कि टॉप मॉडल तक 26 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी का दावा है कि जीप 526 कोडनेम वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को शहरी क्षेत्रों में ज्यादा पसंद किया जाएगा।   
 
विज्ञापन

3 of 5
Jeep (File Photo) - फोटो : Social Media
इस फीचर के साथ लॉन्च होने वाली पहली कार

बता दें कि जीप इंडिया सब कॉम्पैक्ट एसयूवी पर लगातार काम कर रही है। भारतीय बाजार में इसे 2021 में लॉन्च किया जा जाएगा जबकि अन्य बाजारों में इसे 2022 में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह जीप ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। यह एसयूवी सेगमेंट की पहली कार बनेगी जिसे इस फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। दत्ता ने कहा कि इस एसयूवी के लिए भारत और ब्राजील के बाजारों में काफी स्पेस है। हालांकि कंपनी इसे अन्य बाजारों में भी उतरेगी। इसका उत्पादन भारत में रंजनगांव प्लांट में किया जाएगा।  

4 of 5
Jeep Compass Diesel Automatic (File Photo) - फोटो : Jeep Compass
इन कारों से होगी टक्कर

जीप इंडिया के पास लॉन्च करने के लिए काफी प्रोडक्ट हैं जो आगामी तारीखों के लिए निर्धारित हैं। वहीं कंपनी 2021 में जीप कम्पास भी फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है। जबकि इसके बाद तीन रो वाली एसयूवी लॉन्च करने की प्लानिंग है। दत्ता ने कहा कि जीप भारतीय बाजार में अन्य कई नए जनरेशन मॉडलों पर काम कर रही है। जीप के नए सब-कॉम्पैक्ट मॉडल की टक्कर टाटा नेक्सन, फॉर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी 300, ह्यूंदै वेन्यू और मारुति जिम्मी जैसी गाड़ियों से होगी। जानकारी के मुताबिक भारत के साथ साथ इंटरनेशनल बाजार में भी यह जीप की छोटी और सबसे सस्ती एसयूवी होगी। यह सब-4 मीटर एसयूवी फिएट के न्यू जेनरेशन फिएट पांडा प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jeep Compass Diesel Automatic (File Photo) - फोटो : Jeep Compass
दो इंजन के साथ किया जा सकता है लॉन्च

जीप की नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में नए 1.3 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का डि-ट्यून्ड वर्जन हो सकता है। इसे दो इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक 150 पीएस की पावर और 270 एनएम का टॉर्क और दूसरा इंजन 180 पीएस की पावर और 270 एनएम टॉर्क देगा। इसका इंजन दो अलग-अलग पावर आउटपुट के साथ आएगा। इस एसयूवी में डीजल इंजन का भी ऑप्शन होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें