फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra SUV: जुलाई में जमकर बिकीं ये पांच एसयूवी, एक्सयूवी-स्कॉर्पियो और थार से आगे निकली यह गाड़ी

Sat, 27 Aug 2022 07:24 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
जुलाई में जमकर बिकीं ये एसयूवी - फोटो : social media
एसयूवी बनाने वाली देश की चौथी सबसे बड़ी कार कंपनी महिंद्रा ने जुलाई 2022 में अपनी गाड़ियां जमकर बेचीं। ईयरली और मंथली बेसिस पर कंपनी की कारों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया, जिससे कंपनी की सेल्स में बढ़ोतरी हुई। जुलाई 2021 में कंपनी ने कुल 20797 कारें बेचीं, जबकि जुलाई 2022 में कुल 27862 कारों की बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 7065 यूनिट ज्यादा हैं।

बोलेरो सबसे आगे
महिंद्रा के कारोबार में सबसे ज्यादा योगदान बोलेरो का रहा। ग्रामीण और कई छोटे शहरों में बोलेरो काफी लोकप्रिय है, जिसके चलते कंपनी ने जुलाई 2022 में 7910 बोलेरो बेचीं, जबकि जुलाई 2021 में 6491 बोलेरो ही बिकी थीं। 

 
विज्ञापन

2 of 3
एक्सयूवी 300 - फोटो : social media
एक्सयूवी 700 बनी फेवरिट
बोलेरो के बाद महिंद्रा की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार XUV 700 रही। अक्टूबर 2021 में बाजार में आने के बाद से XUV 700 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। साल 2022 में इसकी 6277 यूनिट बिकीं। मंथली बेसिस पर भी इसकी बिक्री में 4.23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।  

ज्यादा पीछे नहीं रही एक्सयूवी 300
ईयरली बेसिस पर XUV 300 की बिक्री में 1.49 फीसदी की गिरावट देखी गई, लेकिन मंथली बेसिस पर इसकी सेल में 24.88 फीसदी का इजाफा हुआ। जुलाई 2021 में XUV 300 की 6027 यूनिट बिकी थीं, जबकि जुलाई 2022 में 5937 कारें डिलीवर की गईं। मंथली आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 में 4754 और जुलाई 2022 में 5937 कारों की सेल हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
स्कॉर्पियो - फोटो : social media
स्कॉर्पियो की सेल में गिरावट
एसयूवी के तौर पर अलग मुकाम हासिल कर चुकी स्कॉर्पियो की ईयरली और मंथली सेल में गिरावट दर्ज की गई। जुलाई 2021 में 3855 के मुकाबले जुलाई 2022 में 3803 स्कॉर्पियो की सेल हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 52 यूनिट कम रही। वहीं, जून की तुलना में जुलाई महीने में 328 यूनिट कम बिकीं। 

थार का रहा ऐसा हाल
जुलाई में थार की कुल 3616 यूनिट बिकीं, जबकि जून में थार की कुल 3640 यूनिट सेल हुई थीं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर थार की बिक्री में 12.89 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जुलाई 2021 के मुकाबले जुलाई 2022 में कंपनी ने थार की कुल 3616 यूनिट बेचीं, जो जुलाई 2021 के मुकाबले 413 यूनिट ज्यादा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें