फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Car Discounts: महिंद्रा की एसयूवी पर मिल रहा है 68,000 रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर डिटेल्स

Wed, 16 Nov 2022 08:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने अक्तूबर के महीने में साल-दर-साल बिक्री में 60.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने कुछ समय पहले महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन और महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के नए मॉडल भी लॉन्च किए थे। इन सभी कदमों के साथ, वाहन निर्माता भारत में बिक्री को और ज्यादा बढ़ाने की उम्मीद कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Mahindra Bolero - फोटो : Mahindra
अब ग्राहकों को लुभाने के लिए महिंद्रा ने नवंबर के महीने में महिंद्रा स्कॉर्पियो, एक्सयूवी300, मराजो और बोलेरो जैसे अपने मॉडलों की खरीद पर 68,000 रुपये तक की छूट का एलान किया है। इन डिस्काउंट ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट्स शामिल हैं। हालांकि, ऑफर्स में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और थार जैसे मॉडल शामिल नहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300
Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300) पर अधिकतम 68,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। एसयूवी के पेट्रोल वैरिएंट पर 29,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि डीजल वैरिएंट पर 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट है। इसी तरह, खरीदारों को 25,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट्स, 10,000 रुपये की एक्सेसरीज और चुनिंदा वैरिएंट पर 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने सभी ऑफर्स से XUV300 TurboSport को बाहर रखा है। 

4 of 5
Mahindra Marazzo M8 Variant - फोटो : For Reference Only
Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo MPV (महिंद्रा मराजो एमपीवी) अब 40,200 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है। इन ऑफर्स में बेस वैरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट है, जबकि एम4 और एम6 वैरिएंट पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट है। इसके अलावा, एमपीवी पर 15,000 रुपये तक के एक्सचेंज बेनिफिट्स उपलब्ध हैं, साथ ही सभी ट्रिम्स पर 5,200 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra Bolero - फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
भारत में सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) पर 28,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। ऑफर के तहत 6,500 रुपये के कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहे हैं। कार को 8,500 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज भी मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें