Mahindra BE 6 Batman Edition
- फोटो : Mahindra
BE 6 Batman Edition में क्या है खास
तकनीकी रूप से यह एडिशन स्टैंडर्ड BE 6 जैसा ही है, लेकिन इसमें कई नए कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। एक्सटीरियर पर एक्सक्लूसिव सैटिन ब्लैक पेंट स्कीम और फ्रंट डोर पर कस्टम बैटमैन डीकैल दिए गए हैं। पीछे की ओर "BE 6 × The Dark Knight" बैजिंग इसे और खास बनाती है। इसके साथ नए R20 अलॉय व्हील और एलकैमी गोल्ड फिनिश सस्पेंशन पार्ट्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं।
'द डार्क नाइट ट्रायलॉजी' का बैट लोगो गाड़ी के कई हिस्सों पर नजर आता है। जिसमें हब कैप, फ्रंट क्वार्टर पैनल, रियर बंपर, विंडोज और रियर विंडशील्ड तक शामिल हैं। इंफिनिटी रूफ पर लाल रंग में बैट सिंबल दिया गया है और नाइट ट्रेल कार्पेट लैंप्स इस लोगो को नीचे प्रोजेक्ट करते हैं।
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: टोयोटा ने अपनी कारों में E20 ईंधन के उपयोग को लेकर भ्रम किया दूर, जारी किया आधिकारिक बयान